Select Date:

अब बोतल और ड्रम में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल:राज्य सरकार का बड़ा फैसला,

Updated on 23-05-2026 01:08 PM
जगदलपुर, राज्य शासन ने पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए नया आदेश जारी किया है। अब बस्तर समेत प्रदेश के किसी भी पेट्रोल पंप से ड्रम, बोतल या जेरीकेन में पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। तेल कंपनियों और समानांतर विपणनकर्ता कंपनियों के सभी रिटेल आउटलेट पर ईंधन केवल वाहनों की टंकी में ही भरा जाएगा।

शासन ने आदेश का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया है कि यदि कोई पेट्रोल पंप संचालक ड्रम या बोतल में ईंधन बेचता पाया गया, तो इसे अनाधिकृत विक्रय माना जाएगा।

ऐसे मामलों में मोटर स्पिरिट और उच्च वेग डीजल (प्रदाय, वितरण का विनियमन और अनाचार निवारण) आदेश 2005 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

किसानों और सरकारी कार्यों को राहत

राज्य शासन ने किसानों को राहत देते हुए रबी फसल कटाई और खरीफ सीजन की तैयारियों के लिए डीजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था रखी है। इसके अलावा रेलवे, सड़क निर्माण, भवन निर्माण और जिला कलेक्टर की तरफ से चिन्हित अन्य शासकीय कार्यों को भी इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

अस्पताल और मोबाइल टॉवर जैसी सेवाएं भी शामिल

अस्पताल, मोबाइल टॉवर और अन्य अत्यावश्यक सेवाओं के लिए भी ड्रम या जेरीकेन में ईंधन दिया जा सकेगा। इसके लिए संबंधित पक्षों को एसडीएम के पास आवेदन देना होगा। जांच और अनुमति मिलने के बाद ही पेट्रोल पंप संचालक सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए ईंधन उपलब्ध करा सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 May 2026
रायपुर, राजधानी के जिला उपभोक्ता आयोग की अतिरिक्त पीठ ने एक मामले में यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड पर जुर्माना लगाया है। आयोग ने कंपनी को परिवादी को 50 हजार रुपए देने का…
 23 May 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। जेठ की इस भीषण गर्मी से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं, लेकिन इस बार सबसे बड़ा खतरा ये है कि…
 23 May 2026
रायपुर, हर साल की तरह इस साल भी निगम वाले संपत्ति कर की वसूली में पिछड़ गए। सबसे पहले दिसंबर 2025 तक प्रॉपर्टी टैक्स देने में छूट, बिना दफ्तर आए ऑनलाइन…
 23 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों में यूनिफॉर्म और किताबों की खरीदी को लेकर पेरेंट्स पर बनाए जा रहे दबाव के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। शुक्रवार को व्यापार विहार…
 23 May 2026
जगदलपुर, राज्य शासन ने पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए नया आदेश जारी किया है। अब बस्तर समेत प्रदेश के किसी भी पेट्रोल पंप से ड्रम,…
 23 May 2026
रायपुर, रायपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को फिर बढ़ोतरी हो गई है। तेल कंपनियों ने फ्यूल के दाम करीब 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। इससे…
 23 May 2026
रायपुर, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दीपक बैज ने कहा कि टीएस सिंहदेव बड़े नेता हैं, उन्हें दिल्ली…
 23 May 2026
सुकमा। जिले में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने और प्रत्येक पात्र नागरिक तक निर्वाचन सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा “बस्तर मुन्नेदृनियद नेल्लानार 2.0” अभियान को…
 23 May 2026
सुकमा। नगर पंचायत दोरनापाल में सुशासन तिहार के अंतर्गत शुक्रवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर व्यापक जागरूकता एवं बैठक का आयोजन किया गया। हाई कोर्ट के निर्देशानुसार …
Advt.