Select Date:

राहुल बोले- कॉम्प्रोमाइज पीएम दुनिया के सवालों पर भागते दिखे

Updated on 19-05-2026 12:12 PM
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- जब दुनिया एक कॉम्प्रोमाइज पीएम को कुछ सवालों से घबराकर भागते हुए देखती है, तो भारत की छवि पर क्या असर पड़ता है। जब छुपाने के लिए कुछ नहीं है, तो डरने की भी कोई बात नहीं है।

दरअसल राहुल ने नॉर्वे की महिला जर्नलिस्ट हेल्ले ल्यंग की X पोस्ट शेयर की है। इसमें ल्यंग नॉर्वे पहुंचे पीएम मोदी से सवाल करती हैं कि ‘प्रधानमंत्री मोदी, आप दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस से कुछ सवाल क्यों नहीं लेते? लेकिन पीएम उनका जवाब दिए बिना ही चले जाते हैं।

इधर, केंद्र सरकार ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे की बढ़ोतरी की। इस पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'महंगाई मैन' कहा है। कांग्रेस ने X पोस्ट में लिखा- जनता पर 'महंगाई मैन' मोदी का हंटर फिर चला, पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा कर दिया गया। मोदी ने पिछले 4 दिन में 4 रुपए बढ़ा दिए हैं।

खड़गे ने भी लिखा- सरकार ने फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- आम जनता की लूट और खास लोगों को छूट, आज का मॉडल यही बनता जा रहा है।

खड़गे ने लिखा कि जब दुनिया में संकट है, तब सवाल यह है कि सरकार खुद क्या कर रही है? अगर तेल खरीदने की अनुमति मिल गई है, तो फिर जनता पर लगातार दामों का बोझ क्यों डाला जा रहा है। हर बार फैसलों का असर 140 करोड़ लोगों के जीवन पर पड़ता है, इसलिए जवाबदेही भी उतनी ही जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ विदेशों में छवि बनाने से काम नहीं चलेगा। देश के भीतर भी जनता के सवालों का जवाब देना होगा। असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के बजाय जरूरी है कि सरकार साफ-साफ बताए कि संकट से निपटने के लिए ठोस कदम क्या उठाए जा रहे हैं। तभी असली नेतृत्व दिखेगा, वरना यह सिर्फ प्रचार तक सीमित रह जाएगा।

10 मई: राहुल बोले- देश चलाना मोदी के बस की बात नहीं

राहुल गांधी ने 10 मई को पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की हालिया 'सात अपीलों' पर पलटवार किया था। उन्होंने इसे नाकामी करार दिया। कहा कि अब देश चलाना प्रधानमंत्री के बस में नहीं रह गया है।

X पर एक पोस्ट में राहुल ने लिखा, 'कल मोदी जी ने जनता से त्याग मांगा। सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम इस्तेमाल करो, खाद और खाने के तेल का उपयोग घटाओ, मेट्रो से चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं हैं। ये विफलता हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- जब दुनिया एक कॉम्प्रोमाइज पीएम को कुछ सवालों से घबराकर भागते हुए…
 19 May 2026
ऋषिकेश (देहरादून), ऋषिकेश में सोमवार रात शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतर गए। रेलवे सूत्रों के मुताबिक शंटिंग लाइन के अंत में लगे बफर (डेड एंड)…
 19 May 2026
दरभंगा: जिले के पतोर थाना क्षेत्र चंदनपट्टी गांव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक शक्ल अख्तियार कर ली। एक सनकी शख्स खून का ऐसा प्यासा हुआ कि उसने पूरे घर को…
 19 May 2026
पटना: नीट-यूजी पेपर लीक मामला सामने आने के बाद से पटना के चर्चित शिक्षक खान सर लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इतना ही नहीं, कई मीडिया संस्थान उनका…
 18 May 2026
नई दिल्ली/मुंबई, NEET पेपर लीक केस में सोमवार को 10वीं गिरफ्तारी हुई। CBI ने महाराष्ट्र के लातूर से केमिस्ट्री कोचिंग डायरेक्टर शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, रविवार…
 18 May 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की कैबिनेट ने सोमवार को हुई अपनी दूसरी बैठक में राज्य सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग को लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी…
 18 May 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों और बाबूओं को दो टूक हिदायत दे दी है। सम्राट चौधरी ने साफ -साफ शब्दों में ऐलान कर दिया है कि अगर…
 18 May 2026
गाजीपुर: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर रविवार को गाजीपुर में थे। वह शिक्षा अनुदेशकों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य…
 15 May 2026
पटना: सीएम सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करते हुए शुक्रवार को नया रुख अख्तियार किया। सम्राट चौधरी लोकसेवक आवास (सीएम आवास) से पैदल ही निकल…
Advt.