Select Date:

यूपी के 20 शहरों में बारिश, शाकंभरी नदी उफनाई:सहारनपुर में पानी बढ़ा तो श्रद्धालुओं ने भागकर जान बचाई

Updated on 03-07-2024 01:54 PM

पूरे यूपी में अब मानसून एक्टिव हो चुका है। लखनऊ, प्रयागराज और अयोध्या समेत 20 शहरों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शिवालिक पहाड़ियों में लगातार बारिश से सहारनपुर में शाकंभरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। श्रद्धालु और दुकानदारों ने भागकर जान बचाई। मां शाकुंभरी मंदिर में दर्शन को रोक दिया गया है।

बलरामपुर में इतनी बारिश हुई कि घरों में पानी भर गया, जिसमें डूबकर 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। अमरोहा में 3 दिन से लगातार बारिश हो रही है। यहां नेशनल हाईवे-9 पर 1 फीट पानी भर गया। इससे लंबा जाम लग गया।

अमरोहा में दो घरों पर बिजली गिर गई। इसमें एक-एक की मौत हो गई। बारिश से एक मकान भी ढह गया। मलबे में दबकर 8 साल के बच्चे की मौत हो गई।

बेवजह बाहर न निकलें: मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि जरूरी काम से ही बाहर निकले। पेड़-होर्डिंग्स के पास कतई न खड़े हों।

आगे कैसा रहेगा मौसम: आने वाले 6 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। पश्चिमी-पूर्वी यूपी में जोरदार बारिश हो सकती है। पारा 4-5 डिग्री तक नीचे गिर सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2024
 अक्टूबर के महीने में भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी सता रही है। तेज धूप के चलते लोगों का पसीना निकल रहा है। दशहरे तक दिल्ली का तापमान बढ़ने के…
 05 October 2024
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह खुली अदालतों में हाई कोर्ट के अपने ही आदेशों को कैंसिल किए जाने के मुद्दे पर कानून बनाएगा। कोर्ट के सामने…
 05 October 2024
नई दिल्ली: देश में डिजिटल क्रांति ने जहां लोगों का काम सुविधाजनक बनाया है तो वहीं दूसरी ओर इससे खतरे भी बढ़े हैं। इस खास सुविधा के बाद साइबर अपराधियों के…
 05 October 2024
नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर नौ साल में पहली बार पाकिस्तान जाने वाले हैं। वो 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होने वाली SCO की बैठक में भारत का…
 05 October 2024
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमनाथ मंदिर के आस-पास अतिक्रमण विरोधी अभियान पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सर्वोच्च अदालत ने मंदिर के पास मुसलमानों की संपत्तियों को गिराए…
 05 October 2024
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट-यासीन (जेकेएलएफ-वाई) के अध्यक्ष यासीन मलिक ने UAPA ट्रिब्यूनल को एक हलफनामा सौंपा है। इस हलफनामे में मलिक ने बताया कि उसने 30 साल पहले ही हथियार…
 04 October 2024
नई दिल्ली : इजरायल का लेबनान पर ग्राउंड अटैक जारी है और ग्राउंड जीरो पर भारतीय सैनिक भी मौजूद हैं। ये भारतीय सैनिक यूएन पीसकीपिंग मिशन का हिस्सा हैं। गुरुवार को UNIFIL (यूनाइटेड नेशंस…
 04 October 2024
 इंदौर।  दिल्ली-एनसीआर समेत ज्यादातर प्रदेशों में मानसून ने अलविदा कह दिया है। मानसून के जाते ही गर्मी बढ़ने लगी है। कई जगहों पर तापमान 35 डिग्री को पार कर गया। मौसम…
 04 October 2024
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए CAQM कोई ठोस कदम नहीं…
Advt.