Select Date:

भोपाल में रिटायर्ड मेजर जनरल से 25 लाख की ठगी, काम अधूरा छोड़ भागा बिल्डर

Updated on 15-05-2026 12:50 PM
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रिटायर्ड मेजर जनरल के साथ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिल्डिंग रेनोवेशन और अतिरिक्त निर्माण कार्य के नाम पर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी संचालक ने पूरी रकम लेने के बाद काम अधूरा छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

अनुबंध और लागत में बढ़ोतरी का खेल

पुलिस के मुताबिक श्यामला हिल्स निवासी रिटायर्ड मेजर जनरल मदन पाल सिंह कांडल ने जुलाई 2024 में नीलबड़ स्थित अपनी कांडल काम्प्लेक्स बिल्डिंग के निर्माण और रेनोवेशन कार्य के लिए नादिर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के संचालक मोहसिन अली खान से अनुबंध किया था।

शुरुआत में 33 लाख रुपए में काम तय हुआ था, लेकिन बाद में निर्माण कार्य का दायरा बढ़ाने का हवाला देकर लागत 45 लाख रुपए तक पहुंचा दी गई।

पूरी राशि लेने के बाद काम बंद, आरोपित फरार

शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने जनवरी 2025 तक नगद और बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए पूरी राशि आरोपित को दे दी, लेकिन आरोपित ने करीब 20 लाख रुपए का ही काम किया और शेष निर्माण अधूरा छोड़कर काम बंद कर दिया। इसके बाद से आरोपित न तो संपर्क में है और न ही निर्माण कार्य पूरा कर रहा है। पुलिस ने शिकायत, बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2026
पटना: सीएम सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करते हुए शुक्रवार को नया रुख अख्तियार किया। सम्राट चौधरी लोकसेवक आवास (सीएम आवास) से पैदल ही निकल…
 15 May 2026
जयपुर: राजस्थान में तेल कंपनियों के फरमान से प्रदेश के पेट्रोल पंप संचालकों के सामने संकट खड़ा हो गया है। तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल बेचने की मात्रा निश्चित…
 15 May 2026
नवादा: बिहार भाजपा के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल सिंह के भतीजे कुंदन कुमार के साथ नवादा में मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें कुंदन गंभीर रूप से…
 15 May 2026
नई दिल्ली, अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के…
 15 May 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रिटायर्ड मेजर जनरल के साथ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिल्डिंग रेनोवेशन और अतिरिक्त निर्माण कार्य के…
 14 May 2026
आरा: बिहार विधान परिषद के उपचुनाव को लेकर गुरुवार को काउंटिंग हुई। शुरुआत में NDA उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद ने बढ़त बनाई। लेकिन अचानक से राजद उम्मीदवार सोनू कुमार राय ने…
 14 May 2026
चेन्नई: थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की अगुवाई वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार ने तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसफ…
 14 May 2026
कोलकता, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी एक बार फिर काला कोट पहनकर कोर्ट में दलीलें देने पहुंची। ममता गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस…
 14 May 2026
नई दिल्ली, चुनाव आयोग ने गुरुवार को हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा की है। यह SIR का…
Advt.