आईपीएल 2026 में आज से रिवर्स फिक्स्चर की शुरुआत, मैदान पर बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी
Updated on
25-04-2026 01:31 PM
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह सीजन का पहला मुकाबला भी होगा। इसके साथ ही आईपीएल 2026 में रिवर्स फिक्स्चर की भी शुरुआत होगी। हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान को बुरी तरह हराया था। प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में तीन विकेट झटक लिए थे। वैभव सूर्यवंशी उस मैच में गोल्डन डक हुए थे।
रियान पराग की कप्तानी में आरआर ने सीजन अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम बेहद संतुलित दिखी है। आरआर 7 मैचों में 5 जीत और 2 हार के साथ 10 अंक लेकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। अपने घरेलू मैदान में एसआरएच के खिलाफ पहली मुलाकात में मिली हार का हिसाब भी बराबर करने की कोशिश करेगी। हैदराबाद में हुए मुकाबले में एसआरएच ने आरआर को 57 रन से हराया था। आरआर अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को उसके घर में 40 रन से हराकर लगातार 2 हार के बाद जीत की राह पर लौटी थी।
सनराइजर्स हैदराबाद लय हासिल कर चुकी
एसआरएच की करें तो ईशान किशन की कप्तानी में टीम ने प्रभावी प्रदर्शन किया है। टीम ने 7 मैचों में 4 जीत हासिल की है और 8 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। एसआरएच ने अपने पिछले 3 मुकाबले जीते हैं। अपने पिछले मैच में एसआरएच ने डीसी को 47 रन से हराया था। आरआर के खिलाफ एसआरएच की कोशिश जीत के लक्ष्य को बरकरार रखने की होगी। एसआरएच की प्लेइंग इलेवन में पैट कमिंस की वापसी लगभग तय है। देखना होगा कि वह बतौर कप्तान वापसी करते हैं या एक खिलाड़ी के रूप में वापसी करते हैं।
हैदराबाद और राजस्थान का हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में अभी तक सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच 22 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें हैदराबाद को 13 जीत मिली है जबकि राजस्थान ने 9 मैचों को अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच हुए आखिरी 5 मैचों में हैदराबाद को ही जीत मिली है। इस दौरान टीम ने राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद की टीम ने 286 रन भी ठोके हैं।
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…