Select Date:

रोहित सेना, तू स्वयं तेज भयकारी है, क्या कर सकती चिनगारी है

Updated on 05-07-2024 03:26 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम की उपलब्धि जितनी बड़ी थी उससे कहीं विशाल अंदाज में उसका स्वागत हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट पर लोग टकटकी लगाए बैठे थे तो देश के पीएम ने बाहें फैलाकर हर खिलाड़ी का स्वागत किया। 16 घंटे की लंबी चार्टर फ्लाइट पकड़कर बारबाडोस से दिल्ली और फिर माया नगरी मुंबई पहुंची तो लाखों लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। टीम ने भी निराश नहीं किया। मुंबई एयरपोर्ट पर वाटर सैल्यूट दिया गया तो वानखेड़े स्टेडियम की आभा स्वर्ग जैसी दिख रही थी। दमक रही थी। हो भी क्यों नहीं, रोहित सेना की ये जीत और खिताब चमत्कारी जो है... टी20 इतिहास के सबसे रोमांचक फाइनल में भारत विश्व विजेता बना।
आखिरी 5 ओवर देखकर हर फैंस के मुंह से बरबस ही निकल पड़ा होगा.. तू स्वयं तेज भयकारी है, क्या कर सकती चिनगारी है...। क्रिकेट के नए अध्याय को बारबाडोस में जब रचा जा रहा था तो लगा मानों रामधारी सिंह 'दिनकर' ने ये लाइनें टीम इंडिया के लिए ही लिखी थीं। जब टीम इंडिया मुश्किल में थी तो रोहित सेना विचलित नहीं हुई, डटकर सामना किया। करिश्माई जीत के हर पल रोंगटे खड़े कर देने वाले थे। यकीन मानिए 100 साल बाद भी जब कभी मैच का हाइलाइट्स देखा जाएगा तो वह बिल्कुल नया सा लगेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2024
नई दिल्ली: महिला ग्रैंड मास्टर और इंटरनेशनल मास्टर तानिया सचदेव पिछले दिनों हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित चेस ओलिंपियाड में गोल्ड जीतने वाली भारतीय महिला टीम की सबसे अनुभवी सदस्य थीं।…
 05 October 2024
पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां माला अशोक अंकोला (77) का शव पुणे में प्रभात रोड स्थित उनके घर पर संदिग्ध हालात में मिला है। चेहरे पर चोट के निशान…
 05 October 2024
साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में आयरलैंड पर 174 रनों की बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत के दम पर टीम ने 3 मैचों की सीरीज…
 05 October 2024
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ईरानी ट्रॉफी का आज फाइनल डे रहा। मुंबई ने रेस्ट ऑफ इंडिया को हराकर 27 साल बाद ईरानी ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। कप्तान…
 05 October 2024
न्यूजीलैंड ने दुबई में शुक्रवार को विमेंस टी-20 वर्ल्डकप 2024 में भारत को 58 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। टीम ने 20…
 05 October 2024
IPL मेगा ऑक्शन के नियमों में बदलाव से कुछ टीमें खुश नहीं हैं। सबसे ज्यादा विवाद राइट टु मैच नियम में बदलाव को लेकर हो रहा है। कुछ टीमों ने…
 03 October 2024
नई दिल्ली: जब एक ओवर में 28 रनों की जरूरत हो तो गेंदबाजी टीम की जीत पक्की मानी जाती है। हालांकि कई बार बल्लेबाजों के इरादे कुछ और होते हैं और…
 03 October 2024
नई दिल्ली: हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कांग्रेस नेता और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को तलब किया है। अजहरुद्दीन सितंबर 2019 में…
 03 October 2024
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को ईडी का समन मिला है। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष रहते उनपर पैसों के हेरफेर का आरोप है। भारत के…
Advt.