श्रेयस अय्यर को पहली बड़ी जिम्मेदारी, टीम सेलेक्शन मीटिंग में होंगे शामिल, कप्तानी में पहला टारगेट क्या है?
Updated on
05-06-2026 02:16 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय पुरुष टी20 टीम का नया कप्तान बनना तय, इसका ऐलान कभी भी बीसीसीआई कर सकता है। अय्यर अब सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे जिनकी कप्तानी में भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता था। सूत्रों के मुताबिक यह महत्वपूर्ण निर्णय गुरुवार को हुई बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की बैठक में लिया गया। अय्यर शनिवार को होने वाली चयन समिति की बैठक में भी शामिल होंगे जहां आगामी दौरों के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा।
श्रेयस अय्यर कप्तान तो तिलक उपकप्तान
श्रेयस अय्यर के लिए यह फैसला किसी चमत्कार से कम नहीं है क्योंकि वे दिसंबर 2023 से भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 498 रन बनाए जिसके दम पर न सिर्फ उनकी टीम में वापसी हुई बल्कि उन्हें सीधे कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई। इसके अलावा, समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर की सहमति से युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम का नया उप-कप्तान बनाने का फैसला किया गया है।
सूर्या से छिनने वाली है कप्तानी
दूसरी तरफ, सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाना बेहद चौंकाने वाला है क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जिताया। हालांकि, टूर्नामेंट के दौरान बल्ले से उनका प्रदर्शन औसत रहा था और उन्होंने 9 मैचों में केवल 242 रन बनाए थे। इसके बाद आईपीएल 2026 में भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए वे 270 रन ही बना सके और उनकी टीम नौवें स्थान पर रही। इसी खराब फॉर्म के चलते चयनकर्ताओं ने साल 2028 के टी20 विश्व कप के लंबे रोडमैप को ध्यान में रखकर सूर्या की जगह नए नेतृत्व को आजमाने का मन बनाया है।
26 जून से आयरलैंड के खिलाफ सीरीज
नए कप्तान श्रेयस अय्यर की पहली परीक्षा 26 जून से शुरू होने वाले आयरलैंड दौरे पर होगी जहां टीम इंडिया को दो टी20 मैच खेलने हैं। इसके तुरंत बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए रवाना होगी।
नई दिल्ली: रूस की टेनिस खिलाड़ी मीरा आंद्रीवा ने गुरुवार को फ्रेंच ओपन में यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक को 6-1, 6-3 से हराकर अपने पहले महिला एकल ग्रैंडस्लैम फाइनल में…
नई दिल्ली: भारत के पूर्व विकेटकीपर और चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने गुरुवार को पुरुष टी20 टीम की कप्तानी से सूर्यकुमार यादव को हटाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय पुरुष टी20 टीम का नया कप्तान बनना तय, इसका ऐलान…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अब 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भिड़ने वाली है। यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की साइकिल का हिस्सा नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…