क्यों आई गिरावट?
जैसे ही निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू की बाजार का कंसंट्रेशन रिस्क यानी एक ही सेक्टर पर ज्यादा निर्भरता का जोखिम एक्सपोज हो गया। कोस्पी ने इस साल गजब की उड़ान भरी थी। इसमें ज्यादातर तेजी एआई से जुड़े कुछ शेयरों के प्रदर्शन पर टिकी थी। कोस्पी के वेटेज में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और SK Hynix की करीब आधी हिस्सेदारी है।इस साल कोस्पी की तेजी में इनका करीब दो-तिहाई योगदान रहा है। इन शेयरों में तेजी के दम पर इस साल में अब तक 79% तेजी आई है। आज की बिकवाली के बाद भी सैमसंग में इस साल 138% तेजी आई है जबकि SK Hynix का शेयर 196% चढ़ा है। पिछले एक साल में एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। इस कारण इससे जुड़े शेयरों में भी तेजी आई है।
