स्ट्रेट होर्मुज पर ट्रंप 'बेबस'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार यह कह रहे है कि होर्मुज स्ट्रेट को हर हाल में ईरान के 'खतरे' से मुक्त कराया जाएगा। वह इस पर कई तरह के बयान दे रहे हैं और दुनिया से मदद मांग रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ पुख्ता करने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में वह सहयोगियों पर दबाव बना रहे हैं।होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान के प्रायद्वीप के बीच स्थित समुद्री गलियारा है, जो 54 किलोमीटर चौड़ा है। ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद से इस जलडमरुमध्य में समुद्री यातायात तकरीबन ठप हो गया है। इससे दुनिया के कई देशों में उर्जा संकट गहरा रहा है।
