शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का, ऑटो और एनर्जी शेयर लहूलुहान
Updated on
29-05-2026 02:11 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे सत्र में गिरावट दिख रही है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक से अधिक गिरावट आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स करीब 150 अंक गिर गया। ऑटो और एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। 1.50 बजे सेंसेक्स 404.05 अंक यानी 0.53% गिरावट के साथ 75,463.75 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 149.10 अंक यानी 0.62% की गिरावट के साथ 23,758.05 अंक पर आ गया। रुपया आज डॉलर के मुकाबले 0.15% की तेजी के साथ 95.55 पर खुला। पिछले सत्र में यह 95.69 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। पावरग्रिड में सबसे ज्यादा 2.75 फीसदी गिरावट आई है। इसके अलावा इंडिगो, एनटीपीसी, टाटा स्टील, रिलायंस, बीईएल, टाइटन, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी एक फीसदी से अधिक गिरावट आई। दूसरी ओर, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, लार्सन एंड टुब्रो, ट्रेंट, एशियन पेंट्स और टीसीएस के शेयरों में तेजी आई है।
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट और अल नीनो प्रभाव के चलते खेती-बाड़ी को झटका लग सकने और महंगाई बढ़ने के जोखिम को देखते हुए कृषि मंत्रालय किसानों को सपोर्ट देने…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे सत्र में गिरावट दिख रही है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक से अधिक गिरावट आई जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: भारत और कनाडा ने प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर जारी वार्ता में जल्दी सहमति बन सकने वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है…
नई दिल्ली: अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास सस्ते में हवाई यात्रा करने अच्छा मौका है।टाटा ग्रुप की एयरलाइन…
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज बकरीद की छुट्टी है। इस मौके पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बांबे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बंद हैं। देश का सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज,…
नई दिल्ली: घरेलू बाजार में सोने की आसमान छूती कीमतों के बीच ICICI बैंक की ग्लोबल मार्केट्स रिपोर्ट ने एक नया और चौंकाने वाला अनुमान जारी किया है। रिपोर्ट के…
नई दिल्ली: जयप्रकाश पावर वेंचर्स (JP Power) के शेयरों में बुधवार को भारी लिवाली देखने को मिली। बीएसई पर कंपनी का शेयर 20% के अपर सर्किट (Upper Circuit) के साथ…