'छात्रों को राम मंदिर नहीं, नौकरी चाहिए', तेजस्वी की गैर मौजूदगी में RJD ने विधानसभा से बोला केंद्र पर हमला
Updated on
23-07-2026 12:35 PM
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया। इसके बाद विपक्षी राजद भी इस मुद्दे पर जमकर बयानबाजी कर रहा है। राजद ने तो इसे अघोषित आपातकाल का नाम भी दे दिया है।
देश में अघोषित आपातकाल: राजद
राजद के मनेर से चर्चित विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि 'देश में अघोषित इमरजेंसी लग गई है। जब कांग्रेस के जमाने में प्रेस बिल लाया गया था, प्रेस पर अंकुश लगाया गया था तो कैबिनेट से फैसला लेकर किया गया था। इस NDA की सरकार में कैबिनेट से फैसला नहीं होता है, ये अघोषित इमरजेंसी है। छात्र छात्राएं अपने जीवन के लिए आंदोलन कर रहे हैं। उन्हें राम मंदिर की जरूरत नहीं है, उन्हें नौकरी और रोजगार की जरूरत है।'
पढ़ने वालों को नौकरी नहीं मिल रही: राजद
भाई वीरेंद्र के अनुसार 'नीट और बाकी पेपर लीक जो हुए हैं, उससे पढ़ने वाले सारे लोग परेशान हैं। जो लोग तेज तर्रार हैं उन्हें नौकरी नहीं मिल पा रही है। जो लोग मैनेज कर के चल रहे हैं और जिन्हें लीक पेपर मिल जा रहे हैं, वो बड़े अफसर बन जा रहे हैं। इसलिए इनके आंदोलन के साथ हमारी पार्टी, हमारा महागठबंधन खड़ा है। छात्रों पर जो लाठीचार्ज हो रहा है, मैं उसके विरोध में हूं, ये निंदनीय है।'
लड़ने जाइएगा तो पटकाइएगा: भाई वीरेंद्र
भाई वीरेंद्र ने आगे कहा कि 'अब तो लोग सड़क पर उतर गए। नेता कोई नहीं उतरा, छात्र उतरे। 1974 में भी ऐसा ही हुआ था। अब देश में परिवर्तन की लहर चल गई है NDA की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए।' बीजेपी विधायकों पर हमले को लेकर भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि 'हो सकता है कि बीजेपी बड़का झूठा पार्टी जान बूझ कर ऐसा कर रही है। अगर लड़ने जाइएगा और कमजोर रहिएगा तो पटका ही जाइएगा।'
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…