अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने महिलाओं को किया सम्मानित
Updated on
09-03-2026 03:49 PM
रायपुर। सिसपाल विहार में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, गायन, योग, ध्यान, चिकित्सा और उद्यमिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 31 से अधिक प्रतिष्ठित महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) जी.डी. बक्शी की पत्नी श्रीमती सुनीता बक्शी उपस्थित रहीं। वहीं सम्मानित अतिथि के रूप में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहलता केसेरा ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती डेज़ी सिंह द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और आयोजन को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन जी.के. भटनागर ने फाउंडेशन की प्रेरणादायक यात्रा और उसके सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उनका संबोधन उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।
कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष दीप्ति गोयल, महासचिव पूजा भारद्वाज और रश्मि सेठ ने किया। रश्मि सेठ की प्रभावशाली एंकरिंग ने पूरे कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
रायपुर।प्रदेश की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और जनभागीदारी को सुदृढ़ बनाने की दिशा में संस्कृति विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के…
महासमुंद। बसना विकासखंड के ग्राम बन्सुला की निवासी श्रीमती भोजवती साहू की जिंदगी पति के निधन के बाद मुश्किलों से भरी हो गई थी। घर की सारी जिम्मेदारियां उनके कंधों पर…
रायपुर। सिसपाल विहार में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, गायन, योग, ध्यान,…
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को राज्यपाल रेमन डेका ने श्रीमती स्मिता सिंह, फाउंडर शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़, को उनके उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया।उन्होंने श्रीमती स्मिता…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बीएसएस प्रणवानंद स्कूल परिसर पहुंचकर भारत माता की मूर्ति तथा भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद…
रायपुर। समोदा गांव में कथित अफीम की खेती के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। आसंदी के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी करने पर सभापति ने कांग्रेस…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को प्रश्नकाल में पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विधायक प्रबोध मिंज के सवालों को लेकर महिला एवं…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को धान खरीदी का मुद्दा सदन में गरमाया रहा। बस्तर क्षेत्र के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी नहीं होने के आरोप को…
रायपुर, सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट ने जिनमणिप्रभ सूरीश्वर को राष्ट्ररत्न व महेन्द्र सागर को आचार्य बनाए जाने की अनुमोदना व स्वागत किया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद…