टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद खराब रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, फाइनल से पहले बढ़ी चिंता
Updated on
07-03-2026 12:36 PM
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम का टी20 विश्व कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 3 ही मैच हुए हैं और तीनों ही मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ये आंकड़ा फाइनल से पहले भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है।
साल 2021 में खेला गया था आखिरी मुकाबला
टी20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी मुकाबला 2021 में खेला गया था। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को विराट कोहली की कप्तानी में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले 5 साल में भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें काफी बदल चुकी हैं। भारतीय टीम की बात करें तो 5 साल पहले हुए मैच में सिर्फ 4 खिलाड़ी ऐसे थे जो मौजूदा टी20 विश्व कप खेल रही भारतीय टीम का हिस्सा हैं। ये खिलाड़ी ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती हैं। इसके अलावा अन्य 7 खिलाड़ी या तो इस फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं या फिर टीम में जगह बना पाने में सफल नहीं रहे हैं।
साल 2021 में कैसा रहा था इन 4 खिलाड़ियों का प्रदर्शन
उस मैच में ईशान किशन ने 4 रन बनाए थे। हार्दिक पांड्या ने 24 गेंद पर 23 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या को विकेट नहीं मिला था, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट निकाले थे। ईशान, हार्दिक, और बुमराह तीनों ही मौजूदा विश्व कप में अच्छे फॉर्म में हैं। ईशान ने बल्लेबाजी में तो बुमराह ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह की गेंदबाजी की वजह से ही टीम इंडिया जीत पाई। हार्दिक गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार रहे हैं। वरुण का फॉर्म पिछले कुछ दिनों में गिरा है, लेकिन वे वापसी कर सकते हैं।
सूर्या की टीम के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका
ऐसे में इन चारों खिलाड़ियों के पास दमदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप में न सिर्फ पहली जीत दिलाने का मौका है, बल्कि भारत को चैंपियन बनाने का मौका भी है। पुराने आंकड़े या रिकॉर्ड बेहतर करने के लिए होते हैं। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपना रिकॉर्ड ऐतिहासिक रूप से बेहतर कर सकती है। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया कई रिकॉर्ड बना सकती है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की टीम के पास ऐसा करने का अच्छा मौका है।
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…