जिम्बाब्वे में भारत का टी20 रिकॉर्ड
भारतीय टीम जिम्बाब्वे में तीन टी20 इंटरनेशनल मैच हार चुके हैं। वहां अभी तक दोनों टीमों के बीच 12 मुकाबले हुए हैं। इसमें भारत को 9 जीत मिली है। 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे गई थी। वहां पहले ही मैच में हार झेलनी पड़ी थी। उससे पहले 2015 और 2016 में भी भारत को वहां टी20 मैच में हार झेलनी पड़ी थी।जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव।
