Select Date:

कृषि यंत्रीकरण योजना से तिहारूराम क़ो अनुदान के साथ मिला ट्रैक्टर

Updated on 14-07-2026 12:04 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । विकासखण्ड बिलाईगढ़ के ग्राम गधाभाटा के कृषक तिहारूराम चंद्रा पिता जगनथिया क़ो कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत ग्राम झुमका में आयोजित सुशासन शिविर में प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के करकमलों से ट्रैक्टर प्रदान किया गया। ट्रैक्टर की कुल लागत ₹9.40 लाख थी, जिसमें कृषक को ₹4 लाख का शासकीय अनुदान प्राप्त हुआ। इस सहायता से कृषक की खेती आधुनिक, समयबद्ध एवं लाभकारी बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा है।

सुशासन तिहार के प्रत्येक शिविर में विभाग द्वारा “वन स्टाप सेंटर के रूप में स्टाल लगाए गए, जहां  आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाया गया। कृषि विभाग को कुल 575 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 545 मांग संबंधी तथा 30 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल थे। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 544 मांग एवं 28 शिकायत, अर्थात कुल 572 आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत किसानों को अज़ादिरैक्टिन, हरित खाद, प्रमाणित बीज एवं विभिन्न कृषि यंत्रों का वितरण भी किया गया, जिससे किसानों को उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिला। 

 जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ में कृषि विभाग ने न केवल किसानों की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया, बल्कि उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासकीय योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर एवं समृद्ध कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी उठाया। यह अभियान सुशासन, जनभागीदारी एवं किसान कल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा। उप संचालक कृषि, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, आशुतोष श्रीवास्तव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विकास अधिकारियों द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड योजना,एग्री स्टैक पंजीयन, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती मिशन, परंपरागत कृषि विकास योजना, दलहनी एवं तिलहनी फसलों के प्रोत्साहन कार्यक्रम, हरित खाद के उपयोग तथा अन्य कृषि विकास योजनाओं की जानकारी देकर उनका अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 July 2026
सूरजपुर,  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना की 29वीं किस्त जारी होने के…
 14 July 2026
बेमेतरा। डिजिटल सुशासन की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की पहल सेवा सेतु पोर्टल अब युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनता जा रहा है। इसका एक प्रेरक…
 14 July 2026
अम्बिकापुर। दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर, अंबिकापुर में…
 14 July 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम से…
 14 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । विकासखण्ड बिलाईगढ़ के ग्राम गधाभाटा के कृषक तिहारूराम चंद्रा पिता जगनथिया क़ो कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत ग्राम झुमका में आयोजित सुशासन शिविर में प्रभारी मंत्री टंकराम…
 14 July 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कुपोषण मुक्त जिले की दिशा में संयुक्त पहल करते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एन. शुक्ला के नेतृत्व में स्वास्थ्य…
 14 July 2026
बालोद। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  भोजराज नाग ने आज जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुजरा में नवनिर्मित किसान कुटीर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष…
 14 July 2026
बालोद। हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संतुलन को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन जैसे चुनौतियों से निपटने की दिशा में बालोद जिला प्रशासन द्वारा उठाया गया कदम को कार्य रूप में…
 14 July 2026
मोहला। कृषि विभाग के तत्वावधान में जिला मुख्यालय मोहला में भारत सरकार एवं राज्य कृषि विभाग द्वारा नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल-ऑयलसीड (एनएमईओ-ओएस) के अंतर्गत राज्य व जिला स्तरीय किसान…
Advt.