Select Date:

'आजकल टॉम क्रूज को मुझपर क्रश, वो वीडियो भेजते हैं', मल्लिका शेरावत का दावा, लोग बोले- उर्वशी रौतेला सिंड्रोम

Updated on 12-08-2026 04:03 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत जल्द ही रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आने वाली हैं। शो के 13 अगस्त को प्रीमियर से पहले इसका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में मल्लिका हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज के साथ अपनी बातचीत और उनके क्रश को लेकर बात करती दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में शो के कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ, जिन्हें कुल्लू के नाम से जाना जाता है, मल्लिका से पूछते हैं कि क्या उन्हें कभी किसी पर क्रश हुआ है या फिर हमेशा लोग ही उन पर फिदा होते हैं।

'आजकल टॉम क्रूज को आया हुआ है'

इस पर मल्लिका ने कुछ ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर सभी हैरान हो रहे हैं। एक ने कहा, 'सबको मुझ पर ही क्रश होता है। आजकल टॉम क्रूज को आया हुआ है। झूठ नहीं बोल रही, अगर मेरे पास फोन होता तो मैं तुम्हें उसके वीडियो दिखाती।'

'जब हम साथ में पार्टी कर रहे थे, तब की तस्वीरें हैं'

इसके बाद कुल्लू और अभिषेक मल्हान उनसे सवाल करते हैं, 'वह किस तरह के वीडियो भेज रहे हैं? क्या वह तस्वीरें भेज रहे हैं?' मल्लिका जवाब देती हैं, 'नहीं, जब हम साथ में पार्टी कर रहे थे, तब की तस्वीरें हैं जो बहुत शानदार है।'

लोगों ने कहा- इसे उर्वशी रौतेला सिंड्रोम हो गया

मल्लिका का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले। एक यूजर ने लिखा, 'सुनने में तो मजाक लगता है, लेकिन वो सच कह रही है।' वहीं दूसरे ने कॉमेंट किया, 'हाहा! क्या मजाक है!' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसे उर्वशी रौतेला सिंड्रोम हो गया है।' एक और फैन ने कहा, 'मुझे यकीन है, वो सच में ऐसी ही है।'

रियलिटी शो करने को लेकर मल्लिका थीं हिचकिचा रही

इससे पहले टाइम्स एंटरटेनमेंट के साथ बातचीत में मल्लिका ने बताया था कि शुरुआत में वह 'द ट्रेटर्स' का हिस्सा बनने को लेकर बिल्कुल तैयार नहीं थीं। उन्होंने कहा था, 'शुरुआत में मैं 'द ट्रेटर्स' को लेकर बहुत आशंकित थी। मैं कोई रियलिटी शो नहीं करना चाहती थी। एक एक्ट्रेस के तौर पर मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी लेकिन फिर अंकिता (एंथनी, मैनेजर) ने मुझे मना लिया। उन्होंने कहा, 'बस इसे देख लीजिए। पहला सीजन देखने के बाद अगर आपको पसंद नहीं आया, तो हम मना कर देंगे लेकिन बिना देखे मना मत कीजिए। मैंने इसे देखा और मुझे यह बहुत पसंद आया।'

क्या है 'द ट्रेटर्स' का खेल?


'द ट्रेटर्स' में सभी कंटेस्टेंट एक ही जगह पर रहते हैं लेकिन शो में उन्हें गुपचुप तरीके से दो ग्रुप में बांटा जाता है, ट्रेटर्स और इनोसेंट। ट्रेटर्स का काम बिना पकड़े गए दूसरे खिलाड़ियों को गेम से बाहर करना होता है। वहीं इनोसेंट खिलाड़ी अपनी समझ, रणनीति और आपसी गठबंधन के जरिए ट्रेटर्स को पहचानने की कोशिश करते हैं। शो में दिमागी खेल, धोखा, भरोसा और रणनीति सबसे अहम हैं। इसके पहले सीजन के विनर उर्फी जावेद और निकिता लूथर रहे थे।

21 कंटेस्टेंट के साथ लौट रहा है दूसरा सीजन

करण जौहर की मेजबानी में 'द ट्रेटर्स' का दूसरा सीजन और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। इस बार शो में कुल 21 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे और सभी के बीच रणनीति, दोस्ती और गठबंधन का खेल देखने को मिलेगा।

'द ट्रेटर्स 2' में कौन-कौन नजर आ रहे

शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स में मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मलहान, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, दलीप ताहिल, शाहनील गिल, शालिनी पासी, रणवीर बराड़, आदित्य कुलश्रेष्ठ, हरमन बावेजा, प्रिश, रिदा थाराना, सौंदस मौफाकिर और रैपर इक्का शामिल हैं। 'द ट्रेटर्स 2' का प्रीमियर 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत जल्द ही रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आने वाली हैं। शो के 13 अगस्त को प्रीमियर से पहले इसका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया…
 12 August 2026
देश जहां 80वां स्‍वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है, वहीं बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार 14 अगस्‍त को लेकर माहौल गर्म है। एक तरफ इमरान हाशमी की 'आवारापन 2'…
 12 August 2026
सावन शिवरात्रि के पावन मौके पर टीवी से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव को लेकर आस्था दिखाई है। कइयों ने इस खास मौके पर पोस्ट…
 12 August 2026
थलपति विजय और उनकी पत्‍नी संगीता सोरनालिंगम के बीच जहां एक ओर सुलह होने कारण फैंस की बांछे ख‍िली हुई हैं, वहीं चर्चा में एक बार फिर तृषा कृष्‍णन हैं।…
 12 August 2026
पौराण‍िक कथाओं की मानें तो प्रभु श्रीराम को अमूमन गुस्‍सा नहीं आता था। लेकिन लगता है कि 'रामायणम्' में राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर और उनकी फिल्‍म के…
 11 August 2026
सोमवार, 10 अगस्त को रांची में झारखंड विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग किए जाने पर एक्टर प्रकाश राज ने प्रतिक्रिया दी है। समाचार एजेंसी…
 11 August 2026
बॉलीवुड के टॉप एक्शन हीरो में शामिल अजय देवगन अब टीवी पर भी नजर आने वाले हैं। वह पॉप्युलर क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' को होस्ट करते दिखाई देंगे। मेकर्स ने…
 11 August 2026
रणवीर सिंह के 'डॉन 3' छोड़ने का दर्द ऐसा है, जो गाहे-बगाहे फरहान अख्तर की जुबान पर आ ही जाता है। ठीक 3 साल पहले अगस्‍त 2023 में रणवीर सिंह…
 11 August 2026
गोविंदा को हाल ही में एक्ट्रेस कोमल के साथ देखा गया था जिनके साथ सुनीता आहूजा ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। सुनीता आहूजा ने हाल ही में…
Advt.