Select Date:

’कलेक्टर रोक्तिमा ने निर्माणाधीन घर देखकर कहा-अब पक्की छत देगी सुकून की छांव’

Updated on 21-05-2026 12:10 PM

कोरिया। जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने मंगलवार को बैकुंठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बरदिया पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों से मुलाकात की और निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राही लक्ष्मी देवांगन तथा यशोदा देवांगन के निर्माणाधीन घरों को देखकर कहा कि अब यह पक्की छत उनके जीवन में सुकून और सुरक्षा की नई छांव लेकर आएगी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर यादव ने हितग्राहियों से बातचीत करते हुए आवास निर्माण की प्रगति, प्राप्त किश्तों तथा आजीविका के संबंध में जानकारी ली। लक्ष्मी देवांगन ने बताया कि वे आंगनबाड़ी सहायिका हैं तथा उनके और उनकी बहन यशोदा देवांगन के पति का निधन हो चुका है। दोनों बहनें एक-दूसरे का सहारा बनकर एक ही स्थान पर अपना पक्का घर तैयार कर रही हैं।

अपनी भावनाएं साझा करते हुए दोनों बहनों ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें पक्के घर में रहने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है।

कलेक्टर यादव ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि हर व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन जी सके। उन्होंने हितग्राहियों को आवास निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बरसों की कठिनाइयों के बाद अब यह घर उनके जीवन में राहत और आत्मविश्वास लेकर आएगा।

मौके पर उपस्थित जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने हितग्राहियों को मई माह के अंतिम सप्ताह तक स्लैब कार्य पूर्ण करने की सलाह दी, ताकि बारिश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। गांव में कलेक्टर की इस आत्मीय मुलाकात और हितग्राहियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार की सराहना की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 May 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में कांग्रेस 59 साल बाद सरकार का हिस्सा बन गई। कांग्रेस विधायक एस राजेश कुमार और पी विश्वनाथन आज विजय की कैबिनेट में शामिल हुए।राजेश कुमार किलियूर और विश्वनाथन…
 21 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिले में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करने के लिए बुधवार को 24 नई हाईटेक डायल-112 गाड़ियों को रवाना किया गया। लाइव CCTV कैमरों और आधुनिक सुरक्षा तकनीक से…
 21 May 2026
रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के ओबीसी विभाग ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के OBC कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। AICC के OBC विभाग की…
 21 May 2026
कोरिया। जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने मंगलवार को बैकुंठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बरदिया पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों से मुलाकात की और निर्माणाधीन आवासों का…
 21 May 2026
दंतेवाड़ा। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने एवं शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार 2026 के…
 21 May 2026
दंतेवाड़ा। आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में “जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत आदि कर्मयोगी…
 21 May 2026
दंतेवाड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के परिपालन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संतोष कुमार आदित्य के मार्गदर्शन…
 21 May 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम एवं 50 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल की समीक्षा…
 21 May 2026
गरियाबंद। राज्य शासन की जनकल्याणकारी मंशा एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 प्रदेशभर में निरंतर जारी है। इसी तारतम्यता में गरियाबंद विकासखंड के बिन्द्रानवागढ़…
Advt.