Select Date:

रविंद्र जडेजा की गेंदों पर वैभव सूर्यवंशी टूट पड़े, झन्नाटेदार शॉट्स का वीडियो छाया, जानें कौन जीता

Updated on 19-03-2026 12:55 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर दिया है। आईपीएल के 19वें एडिशन के शुरू होने में अब 10 दिन से भी कम का समय बचा है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला है।

वहीं आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स भी जयपुर में अपनी प्रैक्टिस शुरू कर चुकी है। प्रैक्टिस के दौरान दिग्गज रविंद्र जडेजा और युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी का आमना-सामना हुआ, जिसका वीडियो भी अब वायरल हो रहा है।

प्रैक्टिस में हुआ जडेजा और सूर्वयवंशी का आमना-सामना

राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफीशियल एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रविंद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी एक दूसरे के आमने-सामने होते हैं। जडेजा के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी कुछ अच्छे शॉट्स लगाते हैं। वहीं एक गेंद पर जडेजा के रिएक्शन से लगता है कि उन्होंने वैभव को कैच आउट करवा दिया। हालांकि दोनों में से किसने बाजी मारी यह कहना मुश्किल है, क्योंकि इसकी जानकारी आरआर ने भी नहीं दी और वीडियो में भी ऐसा कुछ नहीं बताया गया। लेकिन दोनों खिलाड़ी अच्छे टच में लग रहे थे।

रविंद्र जडेजा की हुई घर वापसी

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की अब राजस्थान रॉयल्स में 17 के लंबे समय के बाद घर वापसी हुई है। जडेजा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में राजस्थान रॉयल्स के साथ ही की थी। 2008 और 2009 का सीजन जडेजा राजस्थान के लिए खेले थे। इसके बाद 2011 में उन्होंने कोच्चि टस्कर्स केरल का प्रतिनिधित्व किया। फिर 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े। रविंद्र जडेजा ने 12 साल सीएसके के लिए आईपीएल में खेला। आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले वह राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.