Select Date:

बिग बी को ये क्‍या हो गया? ब्‍लॉग पर तड़के सुबह कर रहे चिंता, समस्‍या की बात

Updated on 05-06-2026 02:32 PM
मेगास्टार अमिताभ बच्चन भले ही इस वक्त फिल्मों में कम काम रहे हों, पर वह ब्लॉग और X पर नियम से एक्टिव रहते हैं और अपने विचार साझा करते हैं। जहां कई बार उनके ट्वीट और पोस्ट यूजर्स का दिमाग घुमा देते हैं, तो वहीं कई बार गहन सोच पर मजबूर कर देते हैं। इस बार अमिताभ बच्चन ने जिंदगी में आने वाली समस्याओं और उनसे डील करने को लेकर एक पोस्ट लिखा है, जो चर्चा में है। उनका कहना है कि समस्याओं को तुरंत ही सुलझाने की जरूरत नहीं क्योंकि वो हमें परिस्थितियों की गहरी समझ, उनसे जुड़े ज्ञान और अनुभव को हासिल करने का अवसर लेकर आती हैं। वो हमें और भी समझदार और परिपक्व बना देती हैं। इससे पहले एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बदलाव की अहमियत और उसे स्वीकारने के बारे में लिखा। साथ ही कहा कि आखिर में सबकुछ खत्म हो जाएगा, लेकिन हर चीज का अंत बदलाव का सामना किए बिना नहीं होगा।

83 वर्षीय मेगास्टार ने 5 जून को सुबह 3:22 बजे अपने ब्लॉग पर जिंदगी की परेशानियों को लेकर लिखा। साथ ही बताया कि कैसे समस्याओं और परेशानियों में भी पॉजिटिविटी ढूंढी जाए। यह भी बताया कि क्यों उन्हें तुरंत ही सुलझाना जरूरी नहीं है और कैसे समस्याएं हमारी सबसे बड़ी शिक्षक होती हैं।

'समस्याएं बाद में भी समस्याएं ही रहेंगी'

अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'समस्याओं की एक अच्छी बात यह है कि वो बाद में भी समस्याएं ही रहेंगी। उनसे तुरंत निपटना जरूरी नहीं है। हर दिन कुछ न कुछ सीखने को मिलता है... और किसी न किसी समस्या के सामने आने से मन में एक तरह की बेचैनी पैदा होती है, जिससे उस समस्या का पूरा ज्ञान और समझ मिलती है, और बदले में, समझदारी बढ़ती है।'

'सीखने के लिए समस्या का होना जरूरी नहीं'

अमिताभ ने आगे लिखा कि जब किसी की जिंदगी में कोई समस्या आती है, तो वह एक शिक्षक बन जाती है, क्योंकि इससे इसके कई पहलुओं के बारे में जानने का मौका मिलता है। यही ज्ञान और जानकारी लोगों को अधिक समझदार बनने और भविष्य में ऐसी ही परिस्थितियों का सामना करने के लिए बेहतर रूप से तैयार करने में मदद करती है। उन्होंने लिखा, 'सीखने के लिए समस्या का होना जरूरी नहीं है, लेकिन अगर अगली बार ऐसी कोई समस्या आती है, तो न केवल उसके समाधान के लिए, बल्कि उससे जुड़ी हर संभावना को समझने के लिए तैयार रहना चाहिए। जीवन में यही संभावनाएं और संभावनाएं जीवन को जीने लायक बनाती हैं।'

'अंत और बदलाव की अहमियत' पर लिखी यह बात

अमिताभ बच्चन ने इससे पहले 3 जून की सुबह 3:06 बजे 'बदलाव की अहमियत' और 'अंत' को लेकर एक पोस्ट लिखा और बताया कि कैसे यही सबकुछ और इसके बिना अंत भी संभव नहीं। उन्होंने लिखा, 'हर दिन बदलाव के और करीब। बदलाव उस चीज में जो हम हर दिन सामान्य मानते हैं, और शायद कुछ महीनों में यह सामान्य न रह जाए। बदलाव की तेजी तो तब भी तय है जब आप RAPID शब्द की स्पेलिंग भी नहीं जानते।'

'सभी का अंत होगा, पर बदलाव का सामना किए बिना कभी नहीं'

अमिताभ ने आगे लिखा था, 'स्पीड ही सबकुछ है। बदलाव ही सबकुछ है, क्योंकि उसे अपनाना ही होगा, वरना वह नष्ट हो जाएगा। अंततः सभी का अंत होगा, जैसे सभी का होता है, लेकिन अपरिहार्य बदलाव का सामना किए बिना कभी नहीं। शाश्वत जीवन एक भ्रम है। शाश्वत बदलाव अंतहीन है। अतीत में बेखबर होकर जियो। जब तक तुम जीवित हो, बदलाव को स्वीकार करो, क्योंकि तुम विस्मृति में उड़ जाओगे, लेकिन बदलाव तुम्हारा पीछा नहीं करेगा, बल्कि सार्वभौमिक अस्तित्व का पीछा करेगा।'

अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो अमिताभ बच्चन पिछली बार साल 2024 में आई फिल्म 'वेट्टैयन' में नजर आए थे। फिलहाल, वह नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में काम कर रहे हैं। इसमें उनके साथ प्रभास के अलावा कमल हासन भी हैं। इसके अलावा काफी समय से ऐसी भी खबरें हैं कि अमिताभ 'रामायणम्' में जटायु के किरदार में नजर आएंगे, पर अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 June 2026
एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इस वक्त बहुत गुस्से में हैं। हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वालीं देवोलीना ने अब छात्रों के लिए आवाज उठाई है। देश में लगातार…
 05 June 2026
एक प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठे यौन उत्पीड़न केस के खुलासे पर अब शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच युद्ध छिड़ गया है। दोनों नाम लिए बिना एक-दूसरे के खिलाफ…
 05 June 2026
सीआरई मैट्रिक्स के शेयर किए गए पेपर्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली स्थित ओबेरॉय स्काई सिटी में दो फ्लैट्स कुल 7.1 करोड़ रुपये में बेचे…
 05 June 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन भले ही इस वक्त फिल्मों में कम काम रहे हों, पर वह ब्लॉग और X पर नियम से एक्टिव रहते हैं और अपने विचार साझा करते हैं।…
 03 June 2026
एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने 9 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू किया था और अभी तक वह 300 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। हालांकि, करियर…
 03 June 2026
'डॉन 3' से रणवीर सिंह के अचानक बाहर निकलने को लेकर चल रहा विवाद अब थमता दिख रहा है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर के खिलाफ…
 02 June 2026
मलयालम फिल्‍मों की पॉपुलर एक्‍ट्रेस और टीवी होस्‍ट ज्वेल मैरी ने वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्‍होंने उन दावों और अफवाहों का खंडन किया है, जिसमें दावा किया जा रहा…
 02 June 2026
बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान ने अपकमिंग फिल्‍म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है। एक्‍टर की तरफ से 'डीएसके लीगल' फर्म ने कास्टिंग डायरेक्टर…
 01 June 2026
भारतीय सिनेमा के महानतम और सबसे बड़े स्टार्स में से एक होने के साथ-साथ, मोहनलाल मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल सुपरस्टारों में भी शुमार हैं। हालांकि, उनकी महानता सिनेमा…
Advt.