कम से कम 10 ओवर होना जरूरी
टी20 इंटरनेशनल मैच में नतीजे के लिए दोनों टीमों का 5-5 ओवर खेलना जरूरी है। वहीं सेमीफाइनल के प्लेइंग कंडिशन अलग हैं। इस मैच में दोनों टीमें 10-10 ओवर खेलती हैं, तभी मैच का नतीजा निकल सकता है।इस टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने वानखेड़े स्टेडियम पर दो मैच खेले हैं। टीम को नेपाल के खिलाफ आखिरी गेंद पर जीत मिली थी वहीं वेस्टइंडीज से हार मिली थी। वहीं अमेरिका को हराने में भारत के पसीने छूट गए थे।
