Select Date:

दर्शन को दिखा रेणुकास्वामी का भूत तो निकली चीख और उड़ी नींद, हत्या के आरोप में 4 महीने से जेल में बंद हैं एक्टर

Updated on 05-10-2024 01:25 PM
फैन रेणुकास्वामी के मर्डर केस में जेल में पिछले 4 महीने से बंद कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा इस वक्त बेहद टेंशन में हैं। दर्शन ने दावा किया है कि उन्हें रेणुकास्वामी का भूत परेशान कर रहा है। दर्शन जेल के सेल में अकेले हैं और इसी डर की वजह से उनकी नींद उड़ चुकी है। इससे वह मानसिक तौर पर काफी परेशान हैं।

'दैनिक भास्कर' की रिपोर्ट के मुताबिक, Darshan Thoogudeepa ने जेल अधिकारियों को इस बारे में बताया था कि उन्हें रेणुकास्वामी का भूत दिख रहा है। जेल अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने दर्शन को सुबह सोते हुए चीखते-चिल्लाते सुना है।

जमानत के इंतजार में दर्शन थुगुदीपा


दर्शन पिछले काफी समय से अपनी जमानत का इंतजार कर रहे हैं। उनकी टीम उन्हें जमानत दिलवाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। दर्शन की जमानत पर 30 सितंबर को सुनवाई हुई थी, पर तब एक्टर ने अगली तारीख मांग ली थी। कहा जा रहा है कि 5 अक्टूबर को दर्शन की जमानत याचिका पर सुनवाई हो सकती है। उनकी अब तक दो-तीन बार जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है।

11 जून से जेल में बंद दर्शन, पवित्रा गौड़ा को भी किया गया था गिरफ्तार


दर्शन और उनकी दोस्त-एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को 11 जून को बेंगलुरु पुलिस ने रेणुकास्वामी के मर्डर केस में गिरफ्तार किया था। 9 जून को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके में रेणुकास्वामी की लाश एक नाले से मिली थी। जब पुलिस ने मामले की जांच की, तो मौके से बरामद हुए CCTV फुटेज में दर्शन और पवित्रा गौड़ा नजर आए। उनके मोबाइल नंबर भी उसी एरिया में एक्टिव दिखे।

पवित्रा गौड़ा ने दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या के लिए उकसाया


बताया गया कि रेणुकास्वामी, दर्शन का बड़ा फैन था और वह पवित्रा गौड़ा को उनसे दूर रहने के लिए कह रहा था। पवित्रा करीब 10 साल से शादीशुदा दर्शन थुगुदीपा के साथ लिव-इन में थीं। पवित्रा ने जब रेणुकास्वामी की बातों को नजरअंदाज किया, तो उसने एक्ट्रेस को आपत्तिजनक मैसेज भेजने लगा। पवित्रा ने तंग आकर दर्शन की मदद ली, और एक्टर को उसकी हत्या के लिए उकसाया था।

19 लोग गिरफ्तार और जेल में बंद


दर्शन ने दोस्तों की मदद से रेणुकास्वामी को उठवा लिया और गोदाम में ले जाकर उसे बुरी तरह टॉर्चर किया, मारा-पीटा और जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया, जो जेल में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2024
फैन रेणुकास्वामी के मर्डर केस में जेल में पिछले 4 महीने से बंद कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा इस वक्त बेहद टेंशन में हैं। दर्शन ने दावा किया है कि उन्हें…
 05 October 2024
हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली अपनी एक पुरानी फेरारी को बेच रही हैं। 20 नवंबर को पेरिस में इसे पेश किया जाएगा और वहां इसकी नीलामी होगी। एंजेलिना जोली 1958 फेरारी…
 05 October 2024
'तनु वेड्स मनु' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' की सफलता के बाद इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खबर है कि 'तनु वेड्स मनु…
 05 October 2024
राजीव ठाकुर कई साल से कॉमेडी करते आ रहे हैं और कपिल शर्मा के शो का भी हिस्सा रहे हैं। इस वक्त वह 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे…
 05 October 2024
अपनी फिल्म 'स्त्री 2' के बाद से राज कुमार राव इन दिनों हर तरफ खूब छाए हुए हैं। फिलहाल वो अपनी नई फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं।राजकुमार राव…
 05 October 2024
प्राइम वीडियो के 'कॉल मी बे' में तहलका मचाने के बाद, अनन्या पांडे अब नेटफ्लिक्स के CTRL में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं और…
 04 October 2024
'तुम्बाड़' के एक्टर और प्रोड्यूसर सोहम शाह ने जींस को लेकर सलमान खान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। सोहम शाह ने हाल ही अपनी 6 साल पुरानी…
 04 October 2024
नागार्जुन इस वक्त बहुत गुस्से में हैं, और उन्होंने तेलंगाना की कैबिनेट मंत्री कोंडा सुरेखा पर मानहानि का केस ठोक दिया है। कोंडा सुरेखा ने नागार्जुन बेटे नागा चैतन्य के…
 04 October 2024
राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हो चुकी फिल्म 'स्त्री 2' को रिलीज हुए 50 दिन पूरे हो चुके हैं। सिनमेघारों में फिल्म का इतने लंबे समय तक…
Advt.