भारत का हाल
अमेरिका दुनिया के कई देशों को एलपीजी का एक्सपोर्ट करता है। इनमें एशिया, यूरोप और लैटिन अमेरिका शामिल हैं। अमेरिका के बाद चीन एलपीजी का दूसरे सबसे बड़ा प्रोड्यूसर है। चीन में हर साल 32 मिलियन टन एलपीजी का उत्पदान होता है। सऊदी अरब में हर साल करीब 26 मिलियन टन एलपीजी का उत्पादन होता है। इस लिस्ट में रूस चौथे नंबर पर है। कनाडा, ईरान, कतर, यूएई और ऑस्ट्रेलियन भी एलपीजी के बड़े उत्पादकों में शामिल हैं।भारत एलपीजी के बड़े उपभोक्ताओं में शामिल है। लेकिन भारत अपनी जरूरत की ज्यादातर एलपीजी आयात करता है। घरेलू स्तर पर रिफाइनरीज और गैस प्रोसेसिंग प्लांट्स एलपीजी का उत्पादन करती हैं लेकिन यह हमारी मांग को पूरा करने के लिए काफी नहीं है। ईरान युद्ध के कारण देश में एलपीजी की सप्लाई टाइट हुई है। सरकार ने हाल में एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी की थी और लोगों से पीएनजी की तरफ शिफ्ट होने का आह्वान किया है।
