पार्टी के पुनर्गठन पर चर्चा
वहीं, पार्टी के एक अन्य संस्थापक सदस्य ने कहा कि अब जब हमारे पास 20 सांसद हैं तो पार्टी के पदों के पनुर्गठन पर चर्चा होनी थी । लेकिन इसकी जगह पूरी बातचीत नए अध्यक्ष पर केंद्रित रही क्योंकि हममें से कोई उन्हें नहीं जानता है।पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि उनके इस हफ्ते के आखिर में फिर से मिलने की उम्मीद है। इस हफ्ते के आखिर में फिर से मिलने की उम्मीद है। साथ ही इस बात पर चर्चा की जाएगी कि तृणमूल के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को कैसे शामिल किया जाए, इनमें से कई कार्यकर्ता पहले से ही एनसीपीआई नेताओं से संपर्क करना शुरू कर चुके हैं। इस बीच पार्टी की पूर्व अध्यक्ष शेवली कुंडू जो बुधवार की बैठक में शामिल नहीं हुई थीं। उन्होंने पुष्टि की कि एक नया अध्यक्ष चुन लिया गया है।
