Select Date:

इंग्लैंड में भारतीय टीम का हेलमेट पहनकर क्यों खेले कुमार संगकारा? दिल जीतने वाली है वजह

Updated on 19-06-2026 11:55 AM
नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह इंग्लैंड के क्रिकेट क्लब शिलिंग्स्टोन के लिए खेल रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में ब्रोटस्टोन के खिलाफ उन्होंने 168 रन की पारी खेली। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर संगकारा ने बीसीसीआई के लोगो वाला हेल्मेट क्यों पहना और यह उनके पास आया कैसे?

टीम इंडिया का हेल्मेट पहनकर कुमार संगकारा ने जड़ा शतक

कुमार संगकारा इंग्लैंड के गांव में क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं। शिलिंग्स्टोन की ओर से खेलते हुए उन्होंने ब्रोडस्टोन के खिलाफ 168 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 11 छक्के देखने को मिले। यानि कुल 130 रन उन्होंने बाउंड्री से बना दिए। आईपीएल 2026 में कोचिंग के बाद उनका सीधे मैदान पर उतरना फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। लेकिन इस बीच संगकारा के हेलमेट की हो रही है। जिस पर बीसीसीआई को लोगो और तिरंगा झंडा लगा था।

यशस्वी जायसवाल दिया गिफ्ट

एक इंटरव्यू के दौरान कुमार संगकार ने खुलासा किया कि भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने उन्हें यह हेलमेट गिफ्ट किया है। आईपीएल में संगकारा राजस्थान रॉयल्स के कोच की भूमिका में जुड़े हुए हैं। साल 2020 में उन्होंने जायसवाल को फ्रेंचाइजी में शामिल किया था। दोनों को बॉन्ड बेहद खास है, आईपीएल 2026 में यशस्वी के बारे में बात करते हुए संगकारा ने कहा था कि 'जायसवाल वो सब कुछ कर दिखाते हैं जो दूसरे बल्लेबाज नहीं कर सकते और वो है किसी भी परिस्थिति में और किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ रन बनाना। मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी दूसरे नंबर पर रखने की कोई बात है।'

कुमार संगकारा का इंटरनेशनल करियर

कुमार संगकारा क्रिकेट इतिहास के सबसे सशक्त बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। बाएं हाथ के खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट मेंख खास छाप छोड़ी। 134 मुकाबलों की 233 पारियों में उन्होंने 57 की औसत के साथ 12400 रन बनाए। इसमें 38 शतक और 52 फिफ्टी शामिल रही। इसके अलावा वनडे में 404 मैच खेलकर 25 शतक और 93 अर्धशतक समेत 14,234 रन बनाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया…
 19 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच…
 19 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026/27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। पीसीबी इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों…
 19 June 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह…
 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
 16 June 2026
नई दिल्ली: डंबुला में खेले गए भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच तो चरम पर था लेकिन मैच का अंत…
 16 June 2026
अटलांटा: खेल कैसे एक खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना देता है इसका उदाहरण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिला। केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने स्पेन को एक…
 16 June 2026
दांबुला: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं साथ ही मैदान पर उनके व्यवहार की भी खूब बात हो रही है। मुद्दा इंडिया-ए बनाम…
 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
Advt.