होर्मुज से बंद हुए भारत में LPG के रास्ते तो अमेरिका ने भेजे टैंकर, पहली बार आयात 10 लाख टन के पार
Updated on
23-06-2026 01:32 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में आई रुकावटों के बीच भारत ने अपनी रसोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। रॉयटर्स के मुताबिक भारत की ओर से अमेरिका से आयात की जाने वाली एलपीजी (LPG) जून महीने में पहली बार 10 लाख मीट्रिक टन के आंकड़े को पार करने जा रही है।
इस महीने भारत द्वारा अमेरिका से 11 लाख से 12 लाख टन एलपीजी आयात किए जाने की उम्मीद है, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष से पहले भारत अपनी जरूरत का लगभग 90% एलपीजी पश्चिम एशियाई देशों से आयात करता था, जो औसतन 20 लाख टन प्रति महीना था।
ईरान संकट से गिरा आयात
ईरान संकट के कारण अप्रैल में भारत का एलपीजी आयात तेजी से गिरकर 6.96 लाख टन रह गया था। हालांकि, मई में वैकल्पिक स्रोतों से खरीदारी बढ़ने के कारण यह सुधरकर 11.5 लाख टन पर पहुंच गया।
भारत पहले से ही अमेरिका के साथ अपने व्यापार संतुलन को ठीक करने के लिए अमेरिकी एलपीजी की हिस्सेदारी बढ़ाकर 10% करने की योजना बना रहा था। लेकिन पश्चिम एशिया के संकट ने इस प्रक्रिया को और तेज कर दिया है।
घरेलू स्तर पर सरकार के कदम
देश में रसोई गैस की किल्लत न हो, इसके लिए सरकार ने कई मोर्चों पर काम शुरू किया है। ये इस प्रकार हैं:
भारतीय रिफाइनरियों को घरेलू स्तर पर एलपीजी का उत्पादन अधिकतम करने के निर्देश दिए गए हैं।
कमर्शियल के मुकाबले घरेलू एलपीजी की बिक्री को प्राथमिकता दी जा रही है।
पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन के विस्तार में तेजी लाई गई है। इन कदमों से एलपीजी की खपत में 15% से 20% तक की कमी लाई जा सकती है।
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार सुबह सोना प्रति 10 ग्राम 1500 रुपये से ज्यादा लुढ़क गया।…
नई दिल्ली: कई युवा डॉक्टरों के लिए एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल करना एक शानदार करियर की शुरुआत होती है। लेकिन एक 26 साल के युवा डॉक्टर के लिए हकीकत…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में आई रुकावटों के बीच भारत ने अपनी रसोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने के…
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
नई दिल्ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…