रायपुर में 191 किलो गांजा जब्त, 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Updated on
04-08-2026 07:07 PM
रायपुर। राजधानी में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तेलीबांधा थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 191 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 19 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में पश्चिम बंगाल के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक अशोक लीलैंड ट्रक के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा रायपुर से होकर दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने अग्रसेन धाम के पास सर्विस रोड पर घेराबंदी कर ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखा गया 191 किलो गांजा बरामद हुआ।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी पहचान पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद लाल और मोहम्मद रूस्तम के रूप में हुई। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी के पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क और संभावित अंतरराज्यीय गिरोह की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गांजा, अफीम, चरस और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए थाना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे तथा नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल जब्त गांजा, ट्रक और अन्य साक्ष्यों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
रायपुर। राष्ट्रमंडल खेल 2026 के ग्लासगो में आयोजित महिला 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव…
रायपुर। राज्य सरकार बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में…
रायपुर। राजधानी में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तेलीबांधा थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की…
कबीरधाम। सावन मास के प्रथम सोमवार को भक्ति का सराबोर सैलाब बुढ़ा महादेव से भोरमदेव तक की 18 किलोमीटर लंबी कठिन पदयात्रा पर हज़ारों शिवभक्त रवाना हुए। 'बोल बम' और…
रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की यातायात शाखा ने यातायात व्यवस्था संभालने के साथ अपराध नियंत्रण में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वाहन चेकिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी…
रायपुर। बस्तर की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और सकारात्मक पहचान को कला के माध्यम से नई पहचान देने के उद्देश्य से जगदलपुर में आयोजित ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कैनवास कार्यशाला में…
रायपुर। संगठित वन अपराध और वन्यजीव तस्करी पर रोक लगाने के लिए वन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी अभियान के तहत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में हाथीदांत तस्करी के…
रायपुर।उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज प्रेस-कॉन्फ्रेंस में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों, गतिविधियों, उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी।…
रायपुर। राज्य सरकार प्रदेश के वन परिक्षेत्रों में अवैध काष्ठ परिवहन पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में अवैध वनोपज परिवहन…