Select Date:

भारत से सीमा पर तनाव के बीच दिल्ली आ रहे बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के चीफ, अवैध बांग्‍लादेशियों का निकलेगा हल? जानें

Updated on 01-06-2026 02:40 PM
ढाका: बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों की महानिदेशक स्तर बैठक होने जा रही है। साल में दो बार होने वाली डीजी स्तर की यह बातचीत अगले सप्ताह 8 से 11 जून के बीच नई दिल्ली में होने की उम्मीद है। इस साल की शुरुआत में ढाका में BNP के नेतृत्व वाली सरकार आने के बाद इस तरह की पहली बैठक है। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) का एक प्रतिनिधिमंडल इसमें शामिल होने भारत आएगा।

BGB के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्जमान सिद्दीकी इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे और दिल्ली में भारत के सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अपने समकक्ष के साथ बातचीत में हिस्सा लेंगे। भारतीय पक्ष का नेतृत्व BSF के डीजी प्रवीण कुमार करेंगे।

बातचीत के एजेंडे में क्या होगा शामिल?

बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट द बिजनेस स्टैंडर्ड ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बातचीत के एजेंडे में सीमा पार बाड़ लगाना, सीमा पार अपराध, घुसपैठ और अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को सौंपना जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नेतृत्व में सरकार गठन के बाद भारत ने सीमा पार बाड़ लगाने में तेजी लाने का फैसला किया है।

अगस्त 2025 के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बांग्लादेश से लगने वाली पश्चिम बंगाल की 2216 किलोमीटर लंबी सीमा में से 1647 किमी पर बाड़ लगाई जा चुकी है। दोनों पक्षों के बीच पिछली बैठक अगस्त 2025 में ढाका में हुई थी। अगले सप्ताह होने वाली बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत ने इस बात पर जोर दिया है कि वह किसी भी तरह की घुसपैठ की अनुमति नहीं देगा। इसके लिए गृह मंत्रालय ने '3D' की नीति डिटेक्शन (अवैध प्रवासियों की पहचान), डिटेंशन (हिरासत) और डिपोर्टेशन (देश-निकाला) घोषित की है।

पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों के खिलाफ अभियान

भारत और बांग्लादेश 4000 किमी से ज्यादा लंबी सीमा साझा करते हैं। इसका 226 किमीर यानी आधे से ज्यादा हिस्सा पश्चिम बंगाल राज्य से जुड़ा है, जहां हाल ही में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बीजेपी ने सत्ता संभाली है। बीजेपी की सरकार ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान शुरू की है, जिसके चलते कई वर्षों से बिना वैध दस्तावेज के रह रहे बांग्लादेशियों में हड़कंप है। सैकड़ों की संख्या में बांग्लादेशी देश वापस जाने के लिए बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। बांग्लादेश ने लोगों को जबरन वापस भेजे जाने को लेकर चिंता जताई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 June 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश भाई-बहनों की तरह हैं। न सिर्फ उनकी सीमाएं जुड़ी हैं बल्कि उनके सपने भी एक जैसे हैं। साथ मिलकर वे एक बड़ी आर्थिक ताकत बन सकते…
 12 June 2026
शैलेंद्र पांडेय: फील्ड मार्शल असीम मुनीर की जोड़ी ने वाइट हाउस में ऐसी साख हासिल कर ली है कि डॉनल्ड ट्रंप के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए वे कुछ…
 12 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) मोईद यूसुफ ने कहा है कि मल्टी-अलाइनमेंट और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी हासिल करने और एशिया में एक मजबूत 'मिडिल पावर' सहयोगी बनने के…
 12 June 2026
इस्लामाबाद: चीन में बनी पाकिस्तानी नेवी की पहली हंगोर क्लास सबमरीन गुरुवार 11 जून को कराची पहुंच गई। यह सबमरीन चीन से रवाना होकर मलेशिया, इंडोनेशिया, सुंडा जलडमरूमध्य के रास्ते…
 12 June 2026
बैंकॉक: थाईलैंड की राजकुमारी बज्रकीतिआभा नरेंद्र देब्यावती का 47 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले तीन साल से ज्यादा समय से कोमा में थी, जिसके चलते…
 10 June 2026
ब्रसेल्स: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर बयानबाजी के बाद यूरोपीय संघ ने एक और भारत विरोधी कदम उठाया है। मंगलवार को यूरोपीय संघ ने यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस…
 10 June 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। उन्होंने सुदान गुरुंग को फिर से गृह मंत्री नियुक्त कर दिया है। उनके इस फैसले…
 10 June 2026
इस्लामाबाद/काबुल: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमला कर 26 चरमपंथियों को मारने का दावा किया है जबकि इस हमले में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग की मौत हुई…
 09 June 2026
अंकारा/एथेंस: तुर्की की मीडिया ने उन खबरों पर चिंता जताई है जिनमें कहा गया है कि ग्रीस भारत के साथ अपना रक्षा सहयोग बढ़ा रहा है। ग्रीस की मीडिया में…
Advt.