तुर्की को उम्मीद आगे इजिप्ट भी बनेगा गुट का हिस्सा
शनिवार को एक इंटरव्यू में तुर्की के विदेश मंत्री फिदान ने इस बात पर जोर नहीं दिया कि मिस्र ने अभी इस संधि में शामिल न होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि अगले चरण में मिस्र भी इस गठबंधन का हिस्सा बन जाएगा।'लेकिन मिडिल ईस्ट आई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मिस्र के एक दूसरे सूत्र ने बताया कि मिस्र का यह फैसला मुख्य रूप से इजरायल के साथ उसके संवेदनशील रिश्तों की वजह से लिया गया है।अमेरिका का सहयोगी औक इजरायल का पड़ोसी इजिप्ट जिसका यूएई के साथ काफी मजबूत संबंध हैं वो तुर्की वाले इस्लामिक गठबंधन को यूएई और भारत के साथ अपने संबंध के लिए एक खतरा मान रहा है।
