Select Date:

बासमती चावल पर ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने भारत को दिया झटका, पाकिस्तान हुआ खुश, जानें पूरा मामला

Updated on 13-08-2026 12:36 PM
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर पाकिस्तान सरकार ने खुशी जताई है। पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट के फैसले की जमकर तारीफ की है। मंत्रालय ने कहा है कि ये फैसला पाकिस्तान के रुख की तसदीक करता है। पाकिस्तान के लिए बासमती निर्यात के लिहाज से यह अच्छा फैसला है।

भारत की एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (APEDA) ने ऑस्ट्रेलिया में चावल के लिए बासमती शब्द को सर्टिफिकेशन ट्रेडमार्क के तौर पर रजिस्टर कराने के लिए आवेदन किया था। पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई रजिस्ट्रार ऑफ ट्रेडमार्क्स के प्रतिनिधि ने 22 दिसंबर, 2022 में इसी आवेदन खारिज कर दिया था। इसमें कहा गया था कि बासमती शब्द APEDA के सर्टिफाइड चावल को दूसरे देशों में सही तरीके से उगाए और बेचे जाने वाले बासमती चावल से अलग नहीं कर सकता।

फैसले को दी थी चुनौती

इसके बाद APEDA ने ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट में इस फैसले को चुनौती दी थी लेकिन इस अपील को बुधवार को खारिज कर दिया गया। पाकिस्तानी वाणिज्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि रजिस्ट्रार के फैसले में साफतौर पर माना गया कि बासमती चावल पाकिस्तान में भी उगाया जाता है। ऐसे में पाकिस्तानी व्यापारियों का भी इस शब्द का इस्तेमाल करने का उतना ही जायज दावा है।

पाकिस्तानी मंत्रालय ने कहा कि APEDA की अपील खारिज करके फेडरल कोर्ट ने एक सही फैसला दिया है। यह फैसला बासमती को एक जियोग्राफिकल इंडिकेशन (GI) मानने के पाकिस्तान के सैद्धांतिक रुख को सही साबित करता है। कोर्ट के फैसले में APEDA को प्रतिवादी का खर्च (जैसा तय या निर्धारित किया गया हो) चुकाने का भी आदेश दिया गया है।

भारत-पाकिस्तान में बासमती

पाकिस्तानी मंत्रालय ने कहा, कोर्ट का फैसला दिखाता है कि कोई भी एक राष्ट्रीय अथॉरिटी 'बासमती' शब्द पर अपना विशेष अधिकार नहीं जता सकती है। इससे उन उत्पादकों और निर्यातकों को बाहर कर दिया जाए जिनका इसके इस्तेमाल का उतना ही जायज अधिकार है।

बासमती चावल की एक खास और प्रतिष्ठित वैरायटी है। इसका इस्तेमाल बिरयानी, पुलाव, जर्दा और तेहरी जैसे लोकप्रिय चावल के व्यंजनों में होता है। भारत और पाकिस्तान इस चावल के बड़े निर्यातक हैं। दोनों देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनियाभर के खरीदारों के बीच मुकाबला करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.