भारत-बांग्लादेश के संबंध
दिनेश त्रिवेदी ने 10 अगस्त को ढाका में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की है। यह त्रिवेदी के पद संभालने के बाद उनकी पहली हाई-लेवल मीटिंग थी। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, ढाका ने उम्मीद जताई है कि भारत हसीना के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में तेजी लाएगा। रहमान ने द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए अच्छा माहौल बनाने पर जोर दिया।ढाका का जोर शेख हसीना के बांग्लादेश वापस लौटाने पर है। बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने हाल ही में कहा है कि दिल्ली 'हसीना कार्ड' खेलकर बांग्लादेश के साथ दोस्ती नहीं कर सकती है। भारत को चाहिए कि वह हसीना को बांग्लादेश के खिलाफ राजनीतिक बयानबाजी की इजाजत ना दे। भारत के साथ बांग्लादेश आपसी निर्भरता और संप्रभुता के सम्मान पर आधारित रिश्ता चाहता है।
