Select Date:

Box Office पर Cocktail 2 की नैया 5 दिन में खाने लगी ह‍िचकोले, उधर हर दिन चौंका रही 'मैं वापस आऊंगा' की कमाई

Updated on 24-06-2026 12:55 PM
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्‍म‍िका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्‍त‍ियाज अली के डायरेक्‍शन में बनी 'मैं वापस आऊंगा' की कमाई बॉक्‍स ऑफिस पर लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को इस पीरियड ड्रामा फिल्‍म की कमाई में एक बार फिर 24% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि रिलीज के 5वें दिन 'कॉकटेल 2' की कमाई बढ़ने की बजाय घट गई है। हालांकि, यह अभी भी औसत से बेहतर हालत में है, लेकिन शुक्रवार को 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बाद होमी अदजानिया की रोमांटिक फिल्‍म के लिए संघर्ष और बढ़ जाएगा।

मंगलवार का दिन अब सिनेमाघरों में फिल्‍मों के लिए खास हो गया है। कोविड महामारी के बाद से ही मल्‍टीप्‍लेक्‍स चेन हर मंगलवार को रियायती दर पर टिकट बेचते हैं। इसके लिए कई सिनेमाघरों में 'बोगो ऑफर' यानी 1 पर 1 टिकट मुफ्त भी मिल रहे होते हैं। ऐसे में दर्शकों की संख्‍या बढ़ती है। लेकिन अफसोस कि शुक्रवार की नई रिलीज 'कॉकटेल 2' इसका बहुत फायदा नहीं उठा सकी है। बल्‍क‍ि यह जरूर हुआ कि इसकी कमाई में बहुत ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई है। हां, वर्ड ऑफ माउथ ने 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर दर्शकों का उत्‍साह जरूर बढ़ाया है।

'मैं वापस आऊंगा' के शोज में भीड़, 'कॉकटेल 2' के थ‍िएटर्स खाली

Sacnilk के मुताबिक, मंगलवार को कुल 9,565 शोज में 'कॉकटेल 2' का प्रदर्शन हुआ। जबकि 'मैं वापस आऊंगा' को 2,789 शोज मिले। दिलचस्‍प बात यह है कि दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शर्वरी की फिल्‍म के शोज में औसतन 41.0% सीटें भरी हुई मिलीं। जबकि 'कॉकटेल 2' के शोज में औसतन 16.0% शोज में ही दर्शक नजर आए। यानी 100 में से 84 सीटें खाली दिखीं।

'कॉकटेल 2' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन: पांचवां दिन

'कॉकटेल 2' ने एक दिन पहले अपने पहले सोमवार को देश में ₹6.75 करोड़ की कमाई की थी। जबकि मंगलवार को 5वें दिन इसने ₹6.65 करोड़ का नेट बिजनस किया है। इससे भारत में फिल्‍म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹72.75 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹60.90 करोड़ हो गया है। फिल्‍म का बजट ₹150 करोड़ है। ऐसे में इसे अभी हिट-सुपरहिट होने के लिए लंबा रास्‍ता तय करना है।
  • पहला दिन, शुक्रवार - ₹13.50 करोड़
  • दूसरा दिन, शनिवार - ₹16.25 करोड़
  • तीसरा दिन, रविवार - ₹17.75 करोड़
  • चौथा दिन, सोमवार - ₹6.75 करोड़
  • पांचवां दिन, मंगलवार- ₹6.65 करोड़

वर्ल्‍डवाइड ₹100 करोड़ की दहलीज पर 'कॉकटेल 2'

साल 2012 में आई 'कॉकटेल' के इस स्‍प‍िरिचुअल सीक्‍वल ने विदेश में भी ठीक-ठाक रफ्तार बनाई है। पांचवें दिन ओवरसीज बाजार में ₹1.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है, जबकि अब तक कुल ₹22.25 करोड़ का ग्रॉस बिजनस विदेशों में हुआ है। यह फिल्‍म अब वर्ल्‍डवाइड 100 करोड़ क्‍लब की दहलीज पर है। पांच दिनों में फिल्‍म ने देश और दुनिया मिलाकर ₹95.00 करोड़ का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

'मैं वापस आऊंगा' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन: 12वां दिन

दूसरी ओर, सोमवार को ₹2.50 करोड़ कमाने वाली 'मैं वापस आऊंगा' ने मंगलवार को ₹3.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। भारत में फिल्‍म का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब ₹35.54 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹29.85 करोड़ है। विदेश में इसने अब तक ₹12.60 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है और वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹48.14 करोड़ तक पहुंचा है।
  • पहला दिन, शुक्रवार - ₹1.15 करोड़
  • दूसरा दिन, शनिवार - ₹1.85 करोड़
  • तीसरा दिन, रविवार - ₹2.50 करोड़
  • चौथा दिन, सोमवार - ₹1.15 करोड़
  • पांचवां दिन, मंगलवार- ₹1.65 करोड़
  • छठा दिन, बुधवार- ₹1.75 करोड़
  • 7वां दिन, गुरुवार- ₹2.20 करोड़
  • 8वां दिन, शुक्रवार - ₹1.90 करोड़
  • 9वां दिन, शन‍िवार - ₹4.35 करोड़
  • 10वां दिन, रविवार- ₹5.75 करोड़
  • 11वां दिन, सोमवार- ₹2.50 करोड़
  • 12वां दिन, मंगलवार- ₹3.10 करोड़

इम्‍त‍ियाज की मास्‍टरपीस है 'मैं वापस आऊंगा'

'मैं वापस आऊंगा' को अगर इम्‍त‍ियाज अली की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्‍म कहा जाए, तो यह गलत नहीं होगा। धीरे-धीरे से ही, जिस तरह दर्शकों से फिल्‍म को सराहना मिल रही है, कमाई भी बढ़ रही है। 'मैं वापस आऊंगा' एक ऐसी फिल्‍म है, जो कमाई के मामले में भले ही अपने ₹70 करोड़ के बजट के सामने ठहर जाए। लेकिन यह कालांतर में भारतीय सिनेमा की 'कल्‍ट क्‍लासिक' कहलाएगी।

'मैं वापस आऊंगा' और 'गवर्नर' ड‍िजास्‍टर

सिनेमाघरों में इन दो के अलावा, बाकी की चार हिंदी फिल्‍मों का हाल बुरा है। खासकर 'मैं वापस आऊंगा' के साथ रिलीज हुई कंगना रनौत की 'भारत भाग्‍य विधाता' और मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर', ये दोनों ही फिल्‍में डिजास्‍टर साबित हुई हैं और दर्शकों के लिए तरस रही हैं। विक्रम भट्ट की 'हॉन्‍टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्‍ट' अपना बजट वसूल चुकी है, पर अब ढलान पर है। जबकि 19 दिन पुरानी वुरण धवन की 'है जवानी तो इश्‍क होना है' अब थककर चूर हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
 24 June 2026
बॉलीवुड की उम्दा कलाकारों में से एक रहीं नफीसा अली कैंसर के इलाज के दौरान एक नई जिंदगी को खुलकर जी रही हैं। इस बीमारी से लड़ने के बाद खुद…
 24 June 2026
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
 24 June 2026
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
 24 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्‍म‍िका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्‍त‍ियाज अली के डायरेक्‍शन में बनी 'मैं…
 24 June 2026
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
 24 June 2026
सुपरस्‍टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्‍म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्‍गज एक्‍टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्‍ट लुक टाइटल पोस्‍टर…
 23 June 2026
'धुरंधर' एक्टर राकेश बेदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो जिम के अंदर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने दिखाया है कि उनके…
 23 June 2026
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…
Advt.