Select Date:

कैंसर से लड़ रहीं नफीसा अली ने 11,000 फीट पर की ट्रेकिंग, कहा- सर्जरी के बाद ब्रैंड न्यू हो गई हूं

Updated on 24-06-2026 12:58 PM
बॉलीवुड की उम्दा कलाकारों में से एक रहीं नफीसा अली कैंसर के इलाज के दौरान एक नई जिंदगी को खुलकर जी रही हैं। इस बीमारी से लड़ने के बाद खुद को नया फील कर रही हैं और हाल ही में उन्होंने अपने परिवार के साथ 11,000 फीट की ऊंचाई पर ट्रैकिंग की। इस शानदार और दिलचस्प सफर की कई झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

अमूमन कैंसर जैसी बीमारी का नाम सुनकर ही लोग हार मान बैठते हैं। लेकिन नफीसा उनमें से हैं जिन्होंने इसे जिंदगी का सबसे बड़ा चैलेंज माना और इससे मजबूती से ल़ड़ीं। 69 साल की उम्र में अब नफीसा वो कर रही हैं जो अच्छे-अच्छे यंग लड़के-लड़कियां भी करने से पहले कई बार सोचते हैं।

नफीसा को स्टेज 4 पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर का पता लगा था

नफीसा अली को साल 2018 में स्टेज 4 पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर का पता लगा था जिसके बाद वो 2019 में पूरी तरह ठीक भी हो गईं। हालांकि, कुछ समय बाद कैंसर दोबारा लौट आया, जिसके बाद कीमाथेरपी से उनका इलाज शुरू किया गया। इस वक्त नफीसा अपनी बेटी और दामाद के साथ अपने शानदार ट्रिप को इंजॉय कर रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'मनाली के बाहरी इलाके में स्थित शेनाग घाटी में अपनी बेटी और उसके परिवार के साथ उनके घर में आकर बहुत खुशी हो रही है।'

नफीसा ने रोहतांग वैली के पास 11,000 फीट की ऊंचाई पर ट्रेकिंग की

इसके बाद हाल ही में नफीसा ने रोहतांग वैली के पास 11,000 फीट की ऊंचाई पर ट्रेकिंग की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने इस ट्रेकिंग के वीडियोज़ भी शेयर किए, जिसमें एक्ट्रेस पहाड़ों पर हरी-भरी वादियों के बीच कभी चलती हुई तो कभी आराम फरमाती दिख रही हैं। उन्होंने बताया है कि सर्जरी और कई कीमोथेरेपी सेशन के बाद उन्हें एकदम नया सा एहसास हो रहा है।

नफीसा ने दामाद और नाती के साथ ट्रेकिंग वाले वीडियोज दिखाए

नफीसा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ट्रेकिंग वाले वीडियो शेयर किए और इस चढ़ाई के दौरान अपने परिवार से मिले सपोर्ट पर बातें की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों और परिवार के साथ 11,000 फीट की ऊंचाई पर एक शानदार पिकनिक के लिए ट्रेकिंग। देखिए, मेरे दामाद और नाती मुझे ट्रैक से नीचे उतरने में मदद कर रहे हैं। सर्जरी और कई कीमोथेरेपी के बाद मुझे एकदम ब्रैंड न्यू जैसा महसूस हो रहा है।'

पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ

शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस के परिवार के सदस्य ट्रेक के दौरान उन्हें सपोर्ट करते दिख रहे हैं। वहीं कई झलकियों में नफीसा पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाती दिख रही हैं।

नफीसा बोलीं- आखिरकार मैं कार तक पहुंच गई, बहुत मजा आया

नफीसा अली ने खूबसूरत नजारों पर भी बातें की हैं और लिखा है, 'अटल टनल पार करने के बाद, हमने 11,000 फीट की ऊंचाई पर सिसू नाम की जगह पर पिकनिक लंच किया। यह एक शानदार अनुभव था। 11,000 फीट की ऊंचाई पर -रोहतांग के पास- आदिल (मेरे दामाद) और नाती मुझे चट्टानों पर ऊपर धकेल रहे थे, आखिरकार मैं कार तक पहुंच गई। बहुत मजा आया।'

'मुझे पता था कि मेरे पेट में जो दर्द है वो कैंसर है'

एक्ट्रेस ने अपनी इस बीमारी के लौट आने पर पिछले दिनों बातें भी कीं। उन्होंने बताया था, 'मुझे पता था कि मेरे पेट में जो दर्द है वो कैंसर है, लेकिन डॉक्टर डायग्नोज नहीं कर पाए और इसी वजह से यह स्टेज 4 तक पहुंच गया। मैं दो महीने बाद दिल्ली वापस आई और मैंने अपने डॉक्टर से कहा- मैं आपकी डायग्नोसिस से सहमत नहीं हूं। मुझे कुछ गड़बड़ लग रहा है। '

नफीसा ने बताया था- मैं सचमुच डॉक्टर के सामने रो पड़ी

एक्ट्रेस ने आगे कहा था, 'मैं बहुत परेशान हो गई। मैं सचमुच डॉक्टर के सामने रो पड़ी और कहा- मैं उनमें से हूं जो डॉक्टर के पास जाना पसंद नहीं करती और अगर मैं बार-बार आ रही तो आपको इसे गंभीरता से लेना होगा। मैंने डॉक्टर से कहा- मुझे अपेंडिसाइटिस है और आप सभी ने मेरा गलत डायग्नोस किया है। तभी डॉक्टरों ने आखिरकार मेरी इस प्रॉब्लम पर ध्यान दिया।'

साल 1976 में 'मिस इंडिया' का खिताब पा चुकी हैं नफीसा

बता दें कि नफीसा अली साल 1976 में 'मिस इंडिया' का खिताब पा चुकी हैं। उन्होंने 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'गुजारिश', और 'मेजर साहब' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
 24 June 2026
बॉलीवुड की उम्दा कलाकारों में से एक रहीं नफीसा अली कैंसर के इलाज के दौरान एक नई जिंदगी को खुलकर जी रही हैं। इस बीमारी से लड़ने के बाद खुद…
 24 June 2026
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
 24 June 2026
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
 24 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्‍म‍िका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्‍त‍ियाज अली के डायरेक्‍शन में बनी 'मैं…
 24 June 2026
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
 24 June 2026
सुपरस्‍टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्‍म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्‍गज एक्‍टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्‍ट लुक टाइटल पोस्‍टर…
 23 June 2026
'धुरंधर' एक्टर राकेश बेदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो जिम के अंदर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने दिखाया है कि उनके…
 23 June 2026
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…
Advt.