शाहीन अफरीदी के साथ बांग्लादेश और अंपायर ने की धोखेबाजी? पाकिस्तान ने विवादित DRS पर दर्ज की शिकायत
Updated on
16-03-2026 03:33 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना ने बांग्लादेश को सेकंड लास्ट बॉल पर रिव्यू लेने की अनुमति दी थी।
क्रिकबज को एक सूत्र ने बताया, 'पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट को लगता है कि बांग्लादेश ने बड़ी स्क्रीन पर रीप्ले आने के बाद रिव्यू लिया है। मैच के बाद इसके बारे में मैच रेफरी को बताया भी है। पाकिस्तान को लगता है कि बांग्लादेश को 15 सिकंड से ज्यादा समय के बाद रिव्यू लेने की अनुमति दी गई थी।' क्रिकबज के मुताबिक, ऑफीशियली शिकायत दर्ज करने के लिए मैच के बाद पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन मैच रेफरी नीयामुर राशिद से मिले हैं।
हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं है कि पीसीबी इस शिकायत से क्या नतीजा चाहती है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि मैच रेफरी ने हेसन को मिलने के बाद समझाया और कहा है कि मेजबानों को अनुचित एडवांटेज नहीं मिली है।
आखिर क्या था पूरा मामला?
यह घटना पाकिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में हुई जब उनको जीत के लिए 2 गेंद में 12 रन चाहिए थे और स्ट्राइक पर पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी थे। गेंदबाज रिशाद हुसैन ने लेग साइड पर गेंद की। अंपायर ने इसे वाइड करार दिया।इसके बाद बांग्लादेश ने सीधा वाइड के लिए रिव्यू नहीं किया, उन्होंने एलबीडब्ल्यू के लिए अपील किया और डीआरएस लिया। रीप्ले में दिखाया गया कि गेंद शाहीन के बल्ले से छूती हुई गई। इसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। भले बांग्लादेश ने अपना रिव्यू खो दिया। लेकिन इससे उनकी जीत पक्की हो गई। यह ध्यान देने वाली बात है कि स्क्रीन पर कोई टाइमर नहीं दिखाया गया था। बांग्लादेश ने तीसरे वनडे में पाकिस्तान को 11 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली।
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…