IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर होगा यह महारिकॉर्ड, खुद किया खुलासा, क्रिस गेल को खतरा!
Updated on
16-03-2026 03:32 PM
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी 80 गेंद में 175 रन की पारी ने भारत को रिकॉर्ड छठा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब उनका पूरा ध्यान आईपीएल पर है। वहीं अब बीसीसीआई अवॉर्ड्स में सूर्यवंशी ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 में कौनसा रिकॉर्ड वह तोड़ना चाहेंगे।
सूर्यवंशी के निशाने पर क्रिस गेल का रिकॉर्ड
स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया के चर्चित प्लेटफॉर्म एक्स पर बीसीसीआई अवॉर्ड्स का एक वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी से पूछा जाता है कि वह आईपीएल 2026 में कौनसा रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे तो इसका जवाब देते हुए सूर्यवंशी कहते हैं, 'सर वही 175 का रिकॉर्ड तोड़ने का'।आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़े इंडिविजुअल स्कोर का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 175 रन बनाए थे। अब इस सीजन सूर्यवंशी गेल का यही रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं।
अभिषेक शर्मा आईपीएल में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी
भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्माआईपीएल में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंद में 141 रन की तूफानी पारी खेली थी। वहीं आज तक आईपीएल के इतिहास में सिर्फ 2 खिलाड़ी ही 150 से ज्यादा रन की पारी खेल पाए हैं। एक क्रिस गेल और दूसरा ब्रेंडन मैकुलम (158* बनाम आरसीबी, 2008)। बता दें कि 28 मार्च से आईपीएल 2026 शुरू होने वाला है। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…