होर्मुज पर एक साथ ब्रिटेन और फ्रांस
मैक्रों और ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने 16 अप्रैल को पेरिस शिखर सम्मेलन में 50 से अधिक देशों की मेजबानी की, और 30 से अधिक देशों के सैन्य योजनाकारों ने 22-23 अप्रैल को ब्रिटेन में आयोजित एक सम्मेलन में परिचालन संबंधी विवरणों को अंतिम रूप दिया। वर्नेट ने कहा, ''योजना क्रियान्वित करने के लिए तैयार है।''
बाल्टिक सागर से लाल सागर पहुंचा फ्रांसीसी बेड़ा
फ्रांस द्वारा अभूतपूर्व बताए गए सैन्य अभियान के तहत तीन मार्च को चार्ल्स डी गॉल को बाल्टिक सागर से रवाना होने का आदेश दिया गया था। इस सैन्य अभियान में आठ फ्रिगेट और दो मिस्ट्रल श्रेणी के उभयचर हमलावर पोत भी शामिल हैं। विमानवाहक पोत के दक्षिण की ओर बढ़ने से फ्रांसीसी वायु सेना खाड़ी में प्रवेश किए बिना ही जलडमरूमध्य की सीमा में आ गई है। अमेरिकी नौसेना 13 अप्रैल से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी कर रही है।
