खाड़ी के दूसरे सहयोगियों से भी संपर्क नहीं
सऊदी नहीं, खाड़ी के दूसरे अमेरिकी सहयोगियों को भी ट्रंप की इस घोषणा ने हैरान कर दिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू करने के बाद कतर के नेताओं से बात की। सऊदी सूत्रों का कहना है कि ट्रंप और क्राउन प्रिंस नियमित रूप से एक-दूसरे के संपर्क में है। NBC न्यूज ने पिछा कि क्या प्रोजेक्ट फ्रीडम की घोषणा ने सऊदी नेताओं को चौंका दिया, तो सूत्र ने कहा कि असल में चीजें बहुत तेजी से घटित हो रही हैं।यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की मध्यस्थता में राजनयिक प्रयास आगे बढ़ रहे हैं। सऊदी अरब इन प्रयासों का पूरी तरह से समर्थन कर रहा है। हालांकि, वाइट हाउस के एक अधिकारी से जब प्रोजेक्ट फ्रीडम पर सऊदी नेताओं की हैरानी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सहयोगियों को इस बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया था।
ओमान के एक राजनयिक ने बताया कि अमेरिका ने प्रोजेक्ट फ्रीडम की घोषणा से पहले मस्कट से कोई तालमेल नहीं किया था। राजनयिक ने कहा कि "अमेरिका ने पहले घोषणा की और उसके बाद हमसे संपर्क किया।" उन्होंने आगे बताया कि इस बात से मस्कट न तो नाराज था और न ही कोई गुस्सा जाहिर किया।
