आर्मी के लिए रडार की अहमियत
अमेरिका का AN/FPS-132 (ब्लॉक 5) एडवांस्ड अर्ली वार्निंग रडार है। यह लंबी दूरी की मिसाइल डिफेंस के लिए बेहद अहम है, जो थाड और पैट्रियट जैसे एयर सिस्टम को सपोर्ट करता है। इस सिस्टम की ऑपरेशनल रेंज 5,000 किमी है। यह विदेशी इलाके से लॉन्च होने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को ट्रैक करते हुए इसकी जानकारी दे देता है।इस रडार को बैलिस्टिक मिसाइलों और हवाई खतरों को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है। रडार से वॉर्निंग मिलने के बाद ही एयर डिफेंस हवाई खतरे को निशाना बनाकर उसे गिराता है। इस रडार को नुकसान से साफ है कि अब ईरान की ओर से दागी जाने वाली मिसाइलों को ट्रैक करने में यूएस आर्मी को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।
