यूक्रेन और रूस की शांति वार्ता अटकी
ईरान के संकट के चलते अमेरिका की मध्यस्थता वाली रूस-यूक्रेन की शांति वार्ता भी रुक गई है। वार्ता टलने से मिला समय रूस को यूक्रेन के कुछ और क्षेत्र पर कब्जे का मौका दे सकता है। इसे देखते हुए लिथुआनिया प्रेसिडेंट गिटानास नौसेदा ने चेतावनी दी है कि मिडिल ईस्ट संकट से इंटरनेशनल कम्युनिटी का ध्यान यूक्रेन-रूस से नहीं हटना चाहिए।रूस ने इस पूरे घटनाक्रम में संतुलन साधने की कोशिश की है। रूस ने सहयोगी ईरान पर हमलों की कड़ी निंदा की है। रूस ने ईरान को डिप्लोमैटिक सपोर्ट की पेशकश की है। रूस ने भले ही ईरान को सैन्य मदद नहीं दी है लेकिन व्लादिमीर पुतिन तेहरान में सत्ता में बदलाव नहीं चाहते हैं। इससे उनके क्षेत्रीय लक्ष्यों को भारी नुकसान हो सकता है।
