स्विटजरलैंड वार्ता में ईरान की बल्ले-बल्ले, तेल निर्यात पर रोक हटी, नाकेबंदी खत्म तो फ्रीज संपत्ति भी जारी, अराघची खुश
Updated on
22-06-2026 01:20 PM
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया कि ईरान के लिए तेल और पेट्रोकेमिकल निर्यात पर लगी रोक हटा दी गई है। इसके साथ ही अमेरिकी नाकेबंदी भी खत्म हो गई है। अराघची ने इसका क्रेडिट पाकिस्तान और कतर की लगातार मध्यस्थता को दिया है। ईरानी विदेश मंत्री की टिप्पणी स्विटजरलैंड में अमेरिका के साथ बातचीत का पहला दौर पूरा होने के बाद आई है।
लेबनान युद्ध खत्म करने को लेकर बड़ी प्रगति
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में अराघची ने कहा, "पाकिस्तान और कतर की लगातार मध्यस्थता से लेबनान युद्ध खत्म करने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। उन्होंने आगे कहा, ईरान के लिए तेल और पेट्रोकेमिकल निर्यात पर लगी रोक हटा दी गई है। नाकेबंदी खत्म हो गई है, कुछ फ्रीज संपत्ति जारी कर दी गई है और बड़े पैमाने पर पुनर्निर्माण और विकास योजना शुरू की गई है।"
लेबनान डी-कॉन्फ्लिक्शन सेल असली परीक्षा
उन्होंने आगे कहा, पहली असली परीक्षा लेबनान डी-कॉन्फ्लिक्शन सेल है। रविवार को स्विटजरलैंड में वार्ता में अमेरिका और ईरान लेबनान में सैन्य अभियानों की समाप्ति पर नजर रखने के लिए एक डी-कॉन्फ्लिक्शन सेल बनाने पर सहमत हुए हैं। कतर और पाकिस्तान ने सोमवार को एक संयुक्त बयान में इसकी जानकारी दी है।
स्विटजरलैंड में वार्ता का पहला दौर खत्म
हालांकि, यह सेल किस तरह का होगा, इसमें कौन-कौन होंगा और यह किस तरह से काम करेगा, इस बारे में बयान में कोई और जानकारी नहीं दी गई है। बयान में कहा गया कि वीकेंड पर लेक ल्यूसर्न समिट में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला दौर पूरा हो गया है। इसके अनुसार, सभी पक्ष एक उच्च-स्तरीय कमेटी बनाने पर सहमत हुए हैं, जो मध्यस्थता प्रक्रिया की निगरानी करेगी।संयुक्त बयान के अनुसार, सभी पक्ष परमाणु, प्रतिबंध और विवाद सुलझाने जैसे मुद्दों पर केंद्रित वर्किंग ग्रुप का नेतृत्व जारी रखने पर सहमत हुए हैं। अमेरिका और ईरान 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते पर पहुंचने के लिए भी सहमत हुए हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य के महत्वपूर्ण ऊर्जा जलमार्ग से सुरक्षित आवाजाही के लक्ष्य को हासिल करने के साथ ही घटनाओं और गलतफहमी से बचने के भी प्रयास किए गए हैं।
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…