- P-8I पोसायडन एयरक्राफ्ट- भारत के पास लंबी दूरी के पनडुब्बी-रोधी टोही विमान हैं जो बंगाल की खाड़ी में किसी भी पाकिस्तानी या चीनी पनडुब्बी को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
- परमाणु पनडुब्बियां (SSN/SSBN)- भारत के पास परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां जैसे अरिहंत क्लास हैं जो आकार और मारक क्षमता में पारंपरिक हंगोर क्लास पनडुब्बियों के मुकाबले काफी ताकतवर हैं।
डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसा नहीं है कि ये पनडुब्बियां भारत के खिलाफ 'युद्ध को पलट देंगी' लेकिन हां एक चुौनीत जरूर हैं। भारत के पास कई एंटी-पनडुब्बी क्षमताएं हैं जो पाकिस्तानी पनडुब्बी को लगातार ट्रैक कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर मार सकते हैं।
