यूक्रेन ने ड्रोन सेना पर लगाया दांव
यूक्रेन अब तेजी से ड्रोन सेना बनाने पर फोकस कर रहा है। यूक्रेन और ब्रिटेन की संयुक्त कंपनी UFORCE ने 150,000 युद्धक मिशनों को अंजाम दिया है। यह हवा, समुद्र और जमीन तीनों पर किया गया है। यूक्रेन चाहता है कि कम अवधि में 30 फीसदी सैनिकों को युद्ध के सबसे खतरनाक इलाके से हटा दिया जाए और उनकी जगह पर रोबोट या आटोनॉमस तकनीक का इस्तेमाल किया जाए। यूक्रेन का अगला लक्ष्य है कि युद्ध के मोर्चे पर सामान पहुंचाने का पूरा काम रोबोट को सौंप दिया जाए। यूक्रेनी सेना ने इस योजना को अमलीजामा पहुंचाने के लिए अगले 6 महीने में ही 25,000 अनमैंड ग्राउंट व्हीकल को खरीदने की योजना बनाई है।
