लड़ाकू विमान का सिम्युलेटर क्या होता है?
- यह सिम्युलेटर JF-17 लड़ाकू विमान के कॉकपिट जैसा होगा। यह जमीन पर रहते हुए ही हवा में उड़ान भरने का अनुभव प्रदान करेगा।
- इसमें असली लड़ाकू विमान के समान कंट्रोल स्टिक, थ्रॉटल, स्विच और हेड-अप डिस्प्ले (HUD) लगे होते हैं।
- इसमें आगे की तरफ बड़े स्क्रीन या विशेष हेलमेट (VR) होते हैं, जो पायलट को आसमान, जमीन, दुश्मन के विमान और मिसाइल हमलों का 3D दृश्य दिखाते हैं।
- कई उन्नत सिमुलेटर ऐसे होते हैं, जो हवा में गोता लगाने, एरोबेटिक्स प्रदर्शन करने या झटके लगने का अहसास कराने के लिए चारों तरफ हिलते हैं।
- लड़ाकू विमानों के सिम्युलेटर का काम आपातकालीन स्थितियों (जैसे इंजन फेल होना) या क्रैश होने के खतरे के बिना पायलटों को ट्रेनिंग प्रदान करना होता है।
- सिम्युलेटर पैसों की भी भारी बचत करते हैं, क्योंकि असली विमान को उड़ाने में ईंधन और हथियारों पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, जबकि यह बिजली पर काम करता है।
