Jacqueline Fernandez ने गंगा में विसर्जित कीं मां की अस्थियां, काशी में बोलीं- मुझे सनातन धर्म पसंद है
Updated on
17-03-2026 01:46 PM
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो गया था। एक्ट्रेस मां की अस्थियां लेकर पिता के साथ रविवार, 15 मार्च को काशी पहुंची थीं। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने के बाद मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं।
'दैनिक भास्कर' की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस बनारस में करीब डेढ़ घंटे रही थीं। वह ताज होटल में रुकीं और फिर वहां से सीधे मणिकर्णिका घाट पहुंची थीं। इस दौरान जैकलीन ने अपने चेहरे को ढका हुआ था, ताकि कोई पहचान न सके और वह मां की अस्थि-विसर्जन का काम शांति से कर सकें। वह पिता के साथ नाव से बीच गंगा में पहुंचीं और वहां पर अस्थि-विसर्जन किया।
जैकलीन की मां को आया था हार्ट स्ट्रोक, 13 दिन रहीं ICU में
मालूम हो कि जैकलीन फर्नांडिस की मां किम को 24 अप्रैल को हार्ट स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन 6 अप्रैल को उनका निधन हो गया। अस्पताल में वह 13 दिनों तक आईसीयू में रहीं और हालत गंभीर बनी रही। इससे पहले 2022 में जैकलीन की मां को पहली बार हार्ट स्ट्रोक आया था। तब उनका इलाज बहरीन में करवाया गया था। तब एक्ट्रेस की मां मनामा में रहती थीं, जो बहरीन की राजधानी है।
जैकलीन ने बताया गंगा में क्यों कीं मां की अस्थियां विसर्जित
जैकलीन फर्नांडिस ने बताया कि उन्होंने मां के अस्थि विसर्जन के लिए काशी को क्यों चुना। उन्होंने कहा कि उन्हें सनातन धर्म बहुत पसंद ह और इसीलिए काशी आकर मां की अस्थियां विसर्जित कीं। गंगा के पवित्र जल में मां की अस्थियां विसर्जित करना उनके प्रति उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है। मालूम हो कि जैकलीन ईसाई धर्म से हैं और श्रीलंका की रहने वाली हैं, पर वह कई साल से भारत में रह रही हैं और यहीं पर काम करती हैं।
एयर होस्टेस भी थीं जैकलीन फर्नांडिस की मां
मां की अस्थियां विसर्जित करने के बाद जैकलीन पिता के साथ मुंबई लौट गईं। जैकलीन की मां एयर होस्टेस रही थीं, और मलेशिया की नागरिक थीं। उन्होंने श्रीलंका के रहने वाले बिजनेसमैन एलरॉय फर्नांडिस से शादी की थी। शादी के बाद वह चार बच्चों की मां बनीं, जिनमें से एक जैकलीन भी हैं।
इस फिल्म में होंगी जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन पिछले कुछ साल से ठग सुकेश चंद्रशेखर के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही वैलेंटाइंस डे पर सुकेश ने तिहाड़ जेल से जैकलीन के लिए एक लव लेटर लिखा था और कस्टमाइज्ड हेलीकॉप्टर भी गिफ्ट किया था। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो जैकलीन पिछले साल 'हाउसफुल 5', 'रेड 2' और 'फतेह' में नजर आई थीं। इस साल वह फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी।
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो…
'दंगल' फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी जहां इन दिनों अपनी 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' को लेकर लगातार चर्चा में हैं, वहीं उनकी पत्नी और दमदार डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी भी 1000…
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…