निकोलस पूरन ने ठोकी टी20 लीग की दूसरी सबसे तेज सेंचुरी, क्रिस गेल का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा
Updated on
16-07-2026 12:05 PM
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से है। इस मुकाबले में तीसरे नंबर पर उतरे पूरन ने सिर्फ 31 गेंदों पर शतक लगा दिया। यह टी20 क्रिकेट में संयुक्त रूप से छठी सबसे तेज सेंचुरी भी है। वहीं फ्रेंचाइजी टी20 लीग में यह दूसरा सबसे तेज शतक है।
निकोलस पूरन ने 106 रन ठोके
एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोल पूरन के बल्ले से 106 रनों की पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों का सामना किया। अपनी पारी में पूरन ने 5 चौकों के अलावा 13 छक्के मारे। वह एमआई की पारी के 12वें ओवर में आउट हो गए। निखिल चौधरी की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने उनका कैच लपका। 30 साल के पूरन का यह टी20 क्रिकेट में 5वां शतक है। मेजर लीग क्रिकेट में इससे पहले उन्होंने 2023 में शतक ठोका था।
टी20 लीग में दूसरा सबसे तेज शतक
किसी भी फ्रेंचाइजी टी20 लीग में यह दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है। आईपीएल 2013 में क्रिस गेल ने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 30 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी थी। मेजर लीग क्रिकेट में इससे पहले सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड फिन एलन के नाम था। इसी मैदान पर 2025 में एलन ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेलते हुए फ्रीडम्स के खिलाफ 34 गेंदों पर शतक लगाया था।
फ्रेंचाइजी टी20 लीग में सबसे तेज शतक
क्रिस गेल- 30 गेंद (आईपीएल)
निकोलस पूरन- 31 गेंद (एमएलसी)
फिन एलन- 34 गेंद (एमएलसी)
वैभव सूर्यवंशी- 35 गेंद (आईपीएल)
उस्मान खान- 36 गेंद (पीएसएल)
कीरोन पोलार्ड ने 8 छक्के मारे
15 ओवर के बाद एमआई का स्कोर 233 रन था। हालांकि इसके बाद फ्रीडम्स के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की और टीम को 266 रनों पर रोक दिया। निकोलस पूरन ने दूसरे विकेट के लिए क्विंटन डिकॉक के साथ सिर्फ 42 गेंदों पर 118 रनों की साझेदारी बनाई। डिकॉक ने 24 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। 21 गेंदों पर पोलार्ड के साथ उन्होंने 56 रन जोड़े। 25 गेंदों पर 8 छक्कों की मदद से पोलार्ड के बल्ले से 64 रन निकले।
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…