33 गेंदों पर 80 रनों की जरूरत, सिर्फ दो विकेट हाथ में, नंबर-9 के बल्लेबाज ने नया इतिहास लिख दिया
Updated on
16-07-2026 12:06 PM
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां विकेट खो दिया। टीम को इस विकेट के बाद 33 गेंदों पर जीत के लिए 80 रनों की जरूरत थी। क्रीज पर नंबर-9 पर उतरे क्रेग ओवरटन के साथ नंबर-10 के राइली मेरेडिथ थे। इसके बाद भी समरसेट ने मैच को दो गेंद रहते दो विकेट से अपने नाम कर लिया।
क्रेग ओवरटन की ऐतिहासिक पारी
इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रेग ओवरटन ने 30 गेंदों पर 79 रन बनाकर समरसेट को जीत दिला दी। उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के मारे। यह टी20 क्रिकेट में 9वें या उससे नीचे के नंबर पर बैटिंग करते हुए किसी भी बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है। 32 गेंदों पर उन्होंने मेरेडिथ के साथ 9वें विकेट के लिए 80 रन जोड़े। मेरेडिथ ने 9 गेंदों पर सिर्फ 6 रनों का योगदान दिया। ओवरटन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं।
समरसेट को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रनों की जरूरत थी। मैथ्यू रेविस के खिलाफ ओवरटन ने पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के मार दिए। गेंदबाज ने एक वाइड भी डाली। चौथी गेंद पर डबल और 5वीं पर सिंगल लेकर क्रेग ओवरटन ने समरसेट को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
यॉर्कशायर के लिए एडम लीथ की फिफ्टी
लीड्स स्थित हेडिंग्ले के मैदान पर यॉर्कशायर टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज एडम लीथ ने 64 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों के आंकड़े को पार नहीं कर पाया। जैक बेल ने तीन विकेट झटके। समरसेट की शुरुआत खराब रही और पावरप्ले में ही चार विकेट गिर गए। टॉप-5 में थॉमस रेव, टॉम बैंटन और जेम्स रेव 1-1 रन बनाकर आउट हुए तो टॉम कोहलर-कैडमोर ने दो रन बनाए। सलामी बल्लेबाज विल स्मीड ने 21 रनों की पारी खेली। कप्तान लुईस ग्रेगरी ने 21 गेंदों पर 22 जबकि लुईस गोल्डस्वर्थी ने 18 गेंदों पर 19 रनों का योगदान दिया। हालांकि 59 पर 7वां और फिर 82 पर टीम ने 8वां विकेट खो दिया।
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…