अचानक फिल्म छोड़ने के और भी विवादित मामले
- ऐश्वर्या राय बच्चन ने प्रेग्नेंसी के कारण मधुर भंडारकर की फिल्म 'हीरोइन' छोड़ दिया था। उनकी जगह बाद में करीना कपूर को कास्ट किया गया।
- शाहरुख खान ने 'चलते-चलते' की शूटिंग पहले ऐश्वर्या राय के साथ शुरू की थी। लेकिन फिर वह रातों रात रिप्लेस हो गईं। इसकी वजह सलमान खान के साथ ऐश्वर्या का कथित झगड़ा था। बाद में रानी मुखर्जी ने यह फिल्म की।
- संजय लीला भंसाली की 'राम लीला' से करीना कपूर का अलगाव भी सुर्खियों में रहा था। तब करीना की शादी वजह बनी थी।
- सलमान खान ने शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले संजय लीला भंसाली की 'इंशाल्लाह' छोड़ दी। इसके पीछे की वजह करीना थीं। सलमान उन्हें फिल्म में हीरोइन बनाना चाहते थे। लेकिन भंसाली कथित तौर पर ऐसा नहीं करना चाहते थे। यह फिल्म डिब्बाबंद हो गई।
- करण जौहर ने 'दोस्ताना 2' की आधी से ज्यादा शूटिंग पूरी कर ली थी। कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर लीड रोल में थे। लेकिन फिर विवाद के कारण को हटाया जाना भी चर्चा में रहा।
