Select Date:

'घर एकदम श्मशान घाट जैसा लगता है', राखी सावंत को अपने दुख पर बिलखता देख भारती सिंह भी रो पड़ीं

Updated on 27-05-2026 01:08 PM
राखी सावंत पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ की गुत्थियां लोगों के सामने खुद सुलझाती दिख रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी के पीछे की कहानियां भी सुनाई। अब भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर पहुंचीं भारती सिंह फूट-फूट कर रोती दिखीं। माहौल ऐसा हो गया कि भारती भी अपने आंसुओं पर कंट्रोल न रख सकीं।

हमेशा हंसती-खिलखिलाती और मजाक-मस्ती वाले मोड में दिखने वालीं राखी सावंत इस बार काफी इमोशनल और अंदर से बिखरी हुई नजर आईं। अपनी बातों से हमेशा बिंदास दिखने वालीं राखी सावंत की जिंदगी किन हालात से गुजर रही हैं, इसे बताते हुए वो रो पड़ीं।

'आकर कोई पूछने वाला नहीं, खाना खाया कि नहीं'

भारती और हर्ष के इस पॉडकास्ट के वीडियो में राखी सावंत अपना दर्द शेयर करती दिख रही हैं। वह कहती हैं, 'रोती हूं, कल रात को ही खूब रोई हूं। आकर कोई पूछने वाला नहीं, खाना खाया, खाना नहीं खाया। मां रहती थीं तो पूछती थीं- खाना खा ले।

'घर आती हूं तो भी एक दम श्मशान घाट जैसा लगता है'

एक्ट्रेस ने आगे अपना दुख सुनाते हुए कहा, 'घर आती हूं तो भी एकदम श्मशान घाट जैसा लगता है, कोई नहीं है पूछने वाला। जिंदगी में कोई भी नहीं है। हिम्मत भी नहीं हो रही है कि दोबारा शादी करो। हिम्मत नहीं हो रही कि फिर शादी करो, ये सब मुझे लूट लेंगे। इनको बीवी नहीं चाहिए, ये सीढ़ी की तरह चढ़ना चाहते हैं। मेरी जिंदगी से मेरा भरोसा उठ गया है। कैसे कीचड़ों में से आई हूं मैं।'

राखी की बातें सुन इमोशनल हो रहे लोग

राखी की ये बातें सुनकर जहां भारती और हर्ष दोनों इमोशनल हो गए, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग इस वीडियो को देखकर काफी भावुक हो रहे हैं। एक ने कहा- इनके सारे ड्रामे को अगर साइड रख दें तो ये अच्छे दिल की लड़की हैं। एक ने कहा- आप बॉर्न सुपरस्टार हो राखी। एक और .ूजर ने कहा- मैंने हमेशा इनका सम्मान किया है और हमेशा करता रहूंगा, क्योंकि ये बहुत सच्ची हैं और एक बहुत ही सुंदर आत्मा हैं।

अब अपनी जिंदगी अकेली गुजार रही हैं राखी

यहां बता दें कि राखी ने दो शादियां की लेकिन दोनों शादियां टूट गईं। पहली शादी उन्होंने साल 2019 में रितेश सिंह से की थी। 2022 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद राखी ने साल 2022 में बिजनेसमैन आदिल खान से शादी की और एक साल में ही उनकी ये शादी भी टूट गई। राखी अब अपनी जिंदगी अकेली गुजार रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 May 2026
'रामायण' और 'महाभारत' को तो हर कोई जानता है। इन दोनों शोज को लोगों ने बड़ी संख्या में देखा और रिकॉर्ड सेट किया। लेकिन दूरदर्शन पर एक ऐसा भी शो…
 27 May 2026
वरुण धवन की फिल्‍म 'है जवानी तो इश्‍क होना' में पॉपुलर सॉन्‍ग 'चुनरी चुनरी' का रीमेक आलोचनाओं का श‍िकार हो गया है। जब से यह नया गाना आया है, सोशल…
 27 May 2026
'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का जश्न मना रहे रणवीर सिंह को 'डॉन 3' से किनारा करना काफी भारी पड़ा है। शूटिंग से ऐन पहले फिल्म छोड़ने…
 27 May 2026
रणवीर सिंह और 'डॉन 3' का विवाद अपने चरम पर है। मामले पर सोमवार को तब नए सिरे से शोर मचना शुरू हो गया, जब खबर आई कि 'फेडरेशन ऑफ…
 27 May 2026
राखी सावंत पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ की गुत्थियां लोगों के सामने खुद सुलझाती दिख रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी के पीछे की कहानियां भी…
 26 May 2026
फिल्मेकर इम्तियाज अली इस वक्त अपनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने दिलजीत दोसांझ,शरवरी वाघ और वेदांग रैना के अलावा वेटरन स्टार नसीरुद्दीन शाह संग…
 26 May 2026
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने सोमवार को कहा कि…
 26 May 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और पूर्व एक्टर थलपति विजय उर्फ सी. जोसेफ विजय ने तमिल सिनेमा के लिए एक बहुत ही अहम और बड़ा फैसला लिया है, जिसकी चर्चा हो रही…
 26 May 2026
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी मां बन गई हैं। उन्होंने दो जुड़वां बेटों को जन्म दिया है और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। दिव्यांका और पति विवेक दहिया ने एक जॉइंट…
Advt.