बेरोजगारी में कमी
चौधरी ने लिखित उत्तर में कहा कि आयकर अधिनियम, 2025 या पूर्ववर्ती आयकर अधिनियम, 1961 के तहत अरबपति (बिलियनेयर) शब्द की कोई कानूनी परिभाषा नहीं है। जवाब के अनुसार वर्ष 2025-26 में दाखिल किए गए आयकर रिटर्न में 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कुल आय बताने वाले लोगों की संख्या 576 थी। यह 2021-22 में बताई गई 142 की संख्या से चार गुना अधिक है।मंत्री के उत्तर के अनुसार 100 करोड़ रुपये और उससे ज्यादा की कुल आय वाले लोगों की संख्या 2022-23 में 301 थी, जो 2023-2024 में घटकर 284 हो गई और फिर 2024-2025 में बढ़कर 415 हो गई। एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में चौधरी ने कहा कि 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए बेरोजगारी दर 2022 में 3.6 प्रतिशत थी जो घटकर 2025 में 3.1 प्रतिशत रह गई है।
