इन देशों में चलते हैं प्लास्टिक नोट
भारत में नोटों की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए पॉलीमर करेंसी लाने की दिशा में पहला प्रयास साल 2012 में किया गया था। हालांकि, तकनीकी बाधाओं के कारण वह परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी थी।अब व्यापक मूल्यांकन और नफे-नुकसान का अध्ययन करने के बाद इस प्रोजेक्ट को दोबारा हवा दी गई है। ग्लोबल लेवल पर ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड समेत दुनिया के 60 से अधिक देशों में पहले से ही पॉलीमर बैंकनोट्स चलन में हैं।
