सिंधु जल संधि क्या है?
सिंधु जल संधि भारत और पाकिस्तान के बीच नदियों के पानी का बंटवारा करती हैयह समझौता विश्व बैंक की मध्यस्थता में 1960 में हुआ था
इसके तहत भारत से बहने वाली 6 नदियों के पानी का बंटवारा हुआ है।
तीन पश्चिमी नदियों का पानी पाकिस्तान को मिलता है- सिंधु, झेलम और चिनाब
तीन पूर्वी नदियों के पानी का इस्तेमाल का अधिकार भारत के पास है- रावी, व्यास और सतलुज
पश्चिमी नदियों का पाकिस्तान को मिलने के बावजूद भारत इनके पानी का उपयोग कृषि, घरेलू जरूरतों और सीमित पनबिजली के लिए कर सकता है।
